HomeराजनीतिAAP और BJP के बराबर-बराबर पार्षद, फिर भी 1 वोट से चंडीगढ़ नगर निगम...

AAP और BJP के बराबर-बराबर पार्षद, फिर भी 1 वोट से चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर खिला कमल

चंडीगढ़ नगर निगम में आप और बीजेपी के 14-14 पार्षद हैं। 6 पार्षदों वाली कॉन्ग्रेस और एक पार्षद वाली अकाली दल ने इस चुनाव से दूरी बना रखी थी।

बीजेपी (BJP) ने 1 वोट से आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। मंगलवार (17 जनवरी 2023) को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले, जबकि ‘आप’ के जसबीर सिंह लाडी को 14 वोट मिले हैं। इसी तरह डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा को 1 वोट से जीत हासिल हुई है। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट और ‘आप’ की उम्मीदवार तरुणा मेहता को 14 वोट मिले।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 29 वोट पड़े हैं। यहाँ बीजेपी और ‘आप’ पार्टी के पास 14-14 पार्षद हैं, लेकिन भाजपा के पक्ष में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का भी एक वोट गया। वहीं, कॉन्ग्रेस के 6 और शिरोमणि अकाली दल के 1 पार्षद ने इस चुनाव से दूरी बना ली थी। पिछली बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर बीजेपी पार्टी ने ही कब्जा किया था।

मेयर पद जीतने के बाद अनूप गुप्ता ने कहा, “मैं अपनी पार्टी लीडरशिप को धन्यवाद देता हूँ, जिसने मुझ पर अपना भरोसा जताया। मैं सदन को उसी गरिमा के साथ चलाऊँगा जैसे सरबजीत कौर ने चलाया था।”

बता दें कि चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात की गई थी। मेयर चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार अनूप गुप्ता 38 साल के हैं। वह पेशे से कारोबारी हैं। उनका मेयर बनना इसलिए अहम बताया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने बीते साल भी चुनाव जीता था। उस वक्त उन्हें डिप्टी मेयर चुना गया था। उन्हें बीजेपी सांसद किरण खेर और कई दिग्गज नेताओं का करीबी भी माना जाता है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत के पीछे एक बड़ी वजह कॉन्ग्रेस के 6 और अकाली दल के 1 पार्षद का दूरी बनाना माना जा रहा है। इसकी वजह से बीजेपी की जीत की राह आसान हो गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -