Homeदेश-समाजमंदिर के लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने आए मुस्लिम, मना करने पर पुजारी को...

मंदिर के लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने आए मुस्लिम, मना करने पर पुजारी को घर में घुसकर पीटा: रतलाम की घटना, 9 पर FIR

मुस्लिम पक्ष के लोग मंदिर के पुजारी पर लाउडस्पीकर का आवाज कम करने का दबाव बना रहे थे। पुजारी ने मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज भी कम करने के लिए कहा। उनका कहना था कि आवाज दोनों तरफ से कम होना चाहिए। इसके बाद कुछ लोगों ने घर में घुस उनके साथ मारपीट की।

मध्य प्रदेश के रतलाम के सैलाना इलाके में मुस्लिमों ने मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग मंदिर के पास जमा होने लगे। विवाद बढ़ता देख रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में तनाव है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रतलाम के सैलाना थाना इलाके के दिवेल गाँव में 26 जनवरी 2023 की शाम लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर इलाके के मुस्लिमों ने हनुमान मंदिर के वृद्ध पुजारी रामचंद्र शर्मा के साथ विवाद किया। मुस्लिम पक्ष के लोग मंदिर के पुजारी पर लाउडस्पीकर का आवाज कम करने का दबाव बना रहे थे। पुजारी ने मुस्लिम पक्ष से मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज भी कम करने के लिए कहा। पुजारी का कहना था कि आवाज दोनों तरफ से कम होना चाहिए।

इसके बाद कई मुस्लिम युवक पुजारी के घर में दाखिल हो गए। इस दौरान पुजारी के साथ मारपीट व घर में तोड़फोड़ की गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुजारी के परिवार के सदस्यों को भी चोट लगी है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें तेजी के साथ कई लोगों को पुजारी के घर के अंदर दाखिल होते देखा जा सकता है।

आसपास के इलाके में यह खबर फैलने के बाद मंदिर के पास हिंदू संगठन के लोग जमा होने लगे। लोगों ने नजदीकी पुलिस चौकी पहुँचकर आरोपितों को गिरफ्तार करने की माँग की। मंदिर के पुजारी रामचंद्र शर्मा ने धामनोद पुलिस चौकी में 9 मुस्लिम युवकों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक दिवेल गाँव में पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। दरसअल मंदिर और मस्जिद के सटे होने के कारण यहाँ अक्सर विवाद होता रहता है। लाउडस्पीकर को लेकर ही पहले भी कई बार विवाद हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी था भू-माफियाओं का कब्जा, अब हिंदू शरणार्थियों को जमीन का अधिकार: पढ़ें- डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार पर रोक तक, योगी सरकार ने कैसे बदली...

योगी सरकार के भूमि सुधार मॉडल में भू-माफिया कार्रवाई, घरौनी, डिजिटल रजिस्ट्री और हिंदू शरणार्थियों के पुनर्वास से जुड़े बड़े फैसलों को समझिए।

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?
- विज्ञापन -