Homeविविध विषयमनोरंजनफिल्म में रोल देने को तैयार था डायरेक्टर, बदले में माँगे... साउथ की 'लेडी...

फिल्म में रोल देने को तैयार था डायरेक्टर, बदले में माँगे… साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ के साथ भी हो चुकी है कास्टिंग काउच की घटना, बताया अनुभव

कंगना रनौत से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड के कई स्टार्स कास्टिंग काउच के बारे में अपने अनुभव बता चुके हैं। इनके अलावा 'बिग बॉस 1'6 फेम अंकित गुप्ता और टीवी एक्ट्रेस पँखुरी अवस्थी ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे किए हैं।

साउथ इंडियन फिल्मों की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों कास्टिंग काउच को लेकर किए गए खुलासे के बाद से चर्चा में हैं। हाल ही में नयनतारा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उन्हें भी करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक फिल्म में लीड रोल देने के बदले प्रोड्यूसर ने उनके सामने अपनी कुछ माँगे रखी थीं।

लेकिन, उन्होंने इस रोल के साथ किसी भी माँग को पूरा करने के लिए साफ इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा था। वह इंडस्ट्री में अपने बेहतर काम के दम पर बढ़ने में यकीन रखती हैं। हालाँकि, बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म और प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया।

नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नयनतारा ने अपने टैलेंट और स्किल्स की बदौलत साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया है। हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव पर खुलकर बात की है। फिल्म इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाने के लिए इससे पहले भी कई लोग सामने आ चुके हैं।

कंगना रनौत से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड के कई स्टार्स कास्टिंग काउच के बारे में अपने अनुभव बता चुके हैं। इनके अलावा ‘बिग बॉस 1’6 फेम अंकित गुप्ता और टीवी एक्ट्रेस पँखुरी अवस्थी ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे किए हैं।

गौरतलब है कि नयनतारा ने जून 2022 में अपने ब्वॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ शादी की थी। शादी के बाद वो आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुँचे थे। फिलहाल अभी वह एक ब्रेक पर हैं और अपने जुड़वा बेटों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। नयनतारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में कर दी थी। वर्ष 2005 में एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अय्या’ में अभिनय करने के बाद उन्हें ‘चंद्रमुखी’ में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का अवसर मिला था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -