Homeदेश-समाजलड़की से लड़का बना जहाद हुआ गर्भवती, जिसके साथ रहता है वो लड़का से...

लड़की से लड़का बना जहाद हुआ गर्भवती, जिसके साथ रहता है वो लड़का से बन गई लड़की: देश में पहली बार बच्चे को जन्म देगा पुरुष ट्रांसजेंडर

जिया ने आगे लिखा है कि वह जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं थी। लेकिन उसका सपना था कि मुझे कोई माँ कहकर पुकारे।

केरल के कोझिकोड में ट्रांसजेंडर कपल के घर जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाला है। कपल जिया पावल और जहाद बीते 3 साल से साथ रह रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर माता-पिता बनने की खबर शेयर की है। यह कपल उम्मीद कर रहा है कि मार्च महीने में उनका बच्चा दुनिया में आ जाएगा। देश में यह पहला ऐसा मामला है, जहाँ पुरुष ट्रांसजेंडर एक बच्चे को जन्म देगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रांसजेंडर कपल ने अपना जेंडर बदलने के लिए सर्जरी कराई है। जिया ने एक पुरुष के रूप में जन्म लिया था। वहीं, जाहद ने एक स्त्री के रूप में जन्म लिया था। हालाँकि, बाद में दोनों ने सर्जरी कराकर जेंडर बदल लिया। यानी जिया स्त्री बन गई और जहाद पुरुष। जेंडर बदलने के लिए हुई सर्जरी के दौरान इनके गर्भाशय और प्रजनन अंगों को नहीं हटाया गया था। इस कारण ही वह गर्भ धारण करने में सक्षम हुआ।

जिया पावल ने अपने इंस्टाग्राम पर जहाद के साथ कुछ फोटो शेयर कीं हैं। इन फोटो में, जहाद गर्भधारण किए हुए दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए जिया ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उसने लिखा है, “मेरा माँ बनने का सपना और मेरे पार्टनर का पिता बनने का सपना पूरा होने वाला है। आठ महीने का बच्चा अब जहाद के पेट में है।”

जिया ने आगे लिखा है कि वह जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं थी। लेकिन उसका सपना था कि मुझे कोई माँ कहकर पुकारे। उसे और जहाद को साथ रहते 3 साल से अधिक का समय हो गया है। जब उन दोनों ने साथ रहना शुरू किया था। तभी यह सोच लिया था कि उनका जीवन अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग होना चाहिए।

उसने यह भी लिखा है कि अधिकांश ट्रांसजेंडर कपल को समाज और उनका परिवार बहिष्कार कर देता है। वे दोनों एक बच्चा चाहते थे। बच्चे की चाहत इसलिए थी कि दुनिया से उनके जाने के बाद भी उनका कोई हो। जिया ने आगे लिखा है कि जब उन दोनों ने बच्चे का फैसला लिया, तब जहाद की ब्रेस्ट रिमूवल सर्जरी की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन फिर बच्चे के लिए इस सर्जरी को रोक दिया गया।

जिया के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब तक 20 हजार से अधिक लाइक्स और 800 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। यूजर्स इस कपल को बधाई देते हुए अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

TCS नासिक कांड: 1500+ पन्नों की चार्जशीट में AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का भी जिक्र, निदा खान की फरारी के बाद उसके...

TCS नासिक कांड में निदा खान को पनाह देने वाला AIMIM का कॉर्पोरेटर मतीन को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। मतीन पटेल ने इम्तियाज जलील का नाम लिया।

जापान में गिराई जाएगी वो अवैध मस्जिद, जिसका पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन: विवाद के बाद इस्लामी मुल्क ने झाड़ा पल्ला, मुस्लिम-मस्जिद बने ‘उगते...

जापान में अवैध मस्जिद के उद्घाटन के बाद पाकिस्तान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। जानिए कैसे जापान की डेमोग्राफी बदल रहे मुस्लिम? कैसे उग रहे मस्जिद?
- विज्ञापन -