Homeराजनीतिप्रदर्शनकारियों पर झारखंड पुलिस ने बरसाई लाठियाँ: सड़क पर उतरे लोग, गूँजे 'हेमंत सोरेन...

प्रदर्शनकारियों पर झारखंड पुलिस ने बरसाई लाठियाँ: सड़क पर उतरे लोग, गूँजे ‘हेमंत सोरेन की तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘तख़्त बदल दो’ के नारे

भाजपा ने अपने ट्विटर पर लिखा कि शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को हेमंत सरकार पुलिस के लाठियों के दम पर दबाना चाहती है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इनके इस कायराना हरकत से डरने वाला नहीं ह। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और भी मजबूती से संघर्ष करेगा।

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार (11 अप्रैल 2023) को सचिवालय का घेराव है। इस राजनीतिक प्रदर्शन को हेमंत सरकार बर्दाश्त नहीं कर पाई और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियाँ बरसाई गईं। इस क्रूरता में भाजपा के कई नेताओं को गंभीर चोटें आई हैं।

इस दौरान शहर के धुर्वा गोलचक्कर इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है। यह रास्‍ता सीधे सचिवालय की तरफ जाता है। CRPF की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की महिला कंपनी, झारखंड पुलिस की रैपिड एक्शन पुलिस (JRAP), SISF और झारखंड जगुआर के जवानों को तैनात किया गया था।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर सुरक्षा बलों ने जमकर लाठियाँ बरसाईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घायल लोगों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत पर भी हमला बोला है।

रघुवर दास ने लिखा, “तालिबानी मानसिकता वाली हेमंत सरकार ने भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियाँ और आँसू गैस के गोले बरसाए। हमारे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल गया। उनका कुशल क्षेम पूछा। ईश्वर की कृपा से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।”

दरअसल, इस प्रदर्शन में राज्य भर से भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता ने राँची पहुँचकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘कोने-कोने से आ रही आवाज़, हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’, ‘तख्त बदल दो-ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो’, ‘हेमंत सरकार मुर्दाबाद’ और ‘हमंत सोरेन की तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए गए।

भाजपा ने इस प्रदर्शन का फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया था। भीड बढ़ता देखकर सुरक्षाबलों ने ना सिर्फ लाठी चार्ज किया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार और आँसू गैस के गोले भी दागे। हालाँकि, भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे।

इस दौरान राँची से सांसद संजय सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस प्रदर्शन में बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, संजय सेठ सहित भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित थे।

भाजपा ने अपने ट्विटर पर लिखा कि शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को हेमंत सरकार पुलिस के लाठियों के दम पर दबाना चाहती है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इनके इस कायराना हरकत से डरने वाला नहीं ह। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और भी मजबूती से संघर्ष करेगा।

बता दें कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं, हिंदू त्योहारों में जमकर उत्पात मचाई जा रही है। इसमें हेमंत सरकार की पुलिस अपराधियों के खिलाफ खुलकर कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -