Homeविविध विषयमनोरंजनयाद है ऐतराज की 'सोनिया', असल जिंदगी में वैसा ही बनने लगी थीं प्रियंका...

याद है ऐतराज की ‘सोनिया’, असल जिंदगी में वैसा ही बनने लगी थीं प्रियंका चोपड़ाः कहा- माँ ने होश दिलाया, खुद की ही वीडियो देख हो गई थी शर्मिंदा

'ऐतराज' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक नेगेटिव रोल निभाया था। वह कहती हैं कि उस समय वह छोटी थीं। वह अक्षय और करीना के साथ काम करने से भी घबरा रही थीं। उस समय वे बड़े फिल्मी सितारे थे, इसलिए वह अपने किरदार में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती थीं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ‘ऐतराज’ फिल्म में अपने किरदार ‘सोनिया’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अब्बास-मस्तान के डायरेक्टशन में बनने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में प्रियंका ने नेगेटिव भूमिका निभाई थी।

उन्होंने फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में बताया, “मैं ‘सोनिया’ के कैरेक्टर में इतना घुस गई थी कि रियल लाइफ में भी उसके जैसा ही व्यवहार करने लगी थी। मैंने बुरा बर्ताव नहीं किया, लेकिन मैं धीरे-धीरे चलने लगी थी। मैं सोच-समझकर बात करने लगी थी। मैं अपनी कॉफी धीरे से उठाती थी।”

वह 59:27 मिनट के वीडियो में 54:53 से लेकर 56:00 के बीच यह बात कहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद को सामान्य स्थिति में वापस लाने का श्रेय अपनी माँ मधु चोपड़ा को दिया।

फिल्म रिलीज होने के 19 साल बाद प्रियंका ने इस फिल्म से जुड़ा एक राज खोला है। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। घटना के बारे में बताते हुए प्रियंका ने बताया कि उनकी माँ ने एक वीडियो भी शूट किया था, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि वो कैसे सोनिया की तरह व्यवहार करने लगी थीं और उनकी माँ उन्हें होश में लेकर आई थीं।

प्रियंका ने आगे कहा, “मेरी माँ मुझे जल्दी ही हकीकत की दुनिया में लेकर आईं। मेरी माँ कहती थीं, हैलो, कोई कैमरा नहीं है यहाँ पर। कम बैक होम। मेरे साथ ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ था। यह बहुत मजेदार था।”

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब वह छोटी थीं। वह अक्षय और करीना के साथ काम करने से भी घबरा रही थीं। उस समय वे बड़े फिल्मी सितारे थे, इसलिए वह अपने किरदार में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती थीं। यह उनके लिए बड़ा कदम था। पीसी ने कहा, “मैं बहुत शर्मिंदा थी। मुझे जल्द ही एहसास हुआ कि मुझे अपने किरदारों को सेट पर ही छोड़ना होगा।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएँगी। मुंबई और लंदन के बाद अब वह रोम में अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं। 28 अप्रैल को इस शो की स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल 2023 को होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -