Homeविविध विषयअन्यपाक सुंदरी के इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे अल्का यागनिक, कुमार सानू, उदित...

पाक सुंदरी के इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे अल्का यागनिक, कुमार सानू, उदित नारायण, FWICE ने चेताया

"पता चला है कि आप 17 नवंबर को अमेरिका में एक पाकिस्तानी नेशनल के इवेंट में परफॉर्म करने वाले हैं... FWICE अनुरोध करता है कि आप इस इवेंट में हिस्सा लेने का फैसला बदल दें। "

पाकिस्तान की ओर कड़ा रुख बरकरार रखते हुए FWICE ने सैफ अली खान, श्रेया घोषाल, मीका सिंह और दिलजीत सिंह के बाद अब अल्का यागनिक, कुमार सानू और उदित नारायण को निशाने पर ले लिया है।

दरअसल, जानकारी के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने तीनों गायकों को अमेरिका में आयोजित होने वाले शो में न जाने की नसीहत दी है। क्योंकि उनका कहना है कि 17 नवंबर को होने वाला ये इवेंट मिस PAK-USA की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

FWICE ने तीनों कलाकारों को आड़े हाथों लेते हुए लिखा है, “पता चला है कि आप 17 नवंबर को अमेरिका में एक पाकिस्तानी नेशनल के इवेंट में परफॉर्म करने वाले हैं…FWICE अनुरोध करता है कि आप इस इवेंट में हिस्सा लेने का फैसला बदल दें। ”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले FWICE ने पाकिस्तान में जाकर परफॉर्मेंस देने पर मीका सिंह पर भी बैन लगा दिया था, और दिलजीत दोसांझ का तो वीजा रद्द तक करने की माँग उठा डाली थी। हालाँकि, इसके बाद दिलजीत ने खुद ही अपने प्रोग्राम को स्थगित कर दिया था और बताया था कि उनका कॉन्ट्रेक्ट बालाजी एंटरटेनमेंट के साथ हैं और किसी के साथ नहीं। इसके अलावा फेडरेशन बॉलीवुड के नामी कलाकार सैफ अली खान और मशहूर गायक श्रेया घोषाल को भी चेतावनी दे चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -