Sunday, May 19, 2024
Homeदेश-समाजभतीजा कॉन्ग्रेस समर्थक, चाचा बीजेपी सपोर्टर… कर्नाटक में पटाखे फोड़ने से रोका तो कुल्हाड़ी...

भतीजा कॉन्ग्रेस समर्थक, चाचा बीजेपी सपोर्टर… कर्नाटक में पटाखे फोड़ने से रोका तो कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

आदित्य पर आरोप है कि उसने कॉन्ग्रेस की जीत का जश्न मनाने से रोकने पर अपने चाचा की कृष्णप्पा की हत्या कर दी, जो एक भाजपा समर्थक थे। हमले में आदित्य ने कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया।

बेंगलुरु में पुलिस ने एक युवक को अपने चाचा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 21 वर्षीय आरोपित का नाम जी आदित्य है। आदित्य पर आरोप है कि उसने कॉन्ग्रेस की जीत का जश्न मनाने से रोकने पर अपने चाचा की कृष्णप्पा की हत्या कर दी, जो एक भाजपा समर्थक थे।

इसी हमले में मृतक की पत्नी और बेटा घायल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आदित्य का पिता अपने अन्य साथियों सहित फरार है। दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। घटना शनिवार (13 मई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बेंगलुरु देहात क्षेत्र के होशकोटे इलाके का है। यहाँ के गाँव डी होशाहल्ली में गणेश और उनके भाई कृष्णप्पा के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। पहले दोनों ही भाजपा समर्थक थे।

घटना के दिन कर्नाटक में कॉन्ग्रेस की जीत की ख़ुशी में कॉन्ग्रेसियों का एक समूह कृष्णप्पा के घर के आगे पटाखे फोड़ रहा था। इसी ग्रुप में गणेश और उनका बेटा आदित्य भी शामिल हो गए। थोड़े समय बाद कृष्णप्पा ने पटाखे फोड़ रहे कॉन्ग्रेसियों से अपने घर के आगे ऐसा न करने को कहा।

आरोप है कि इसी बात पर दोनों ही पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आदित्य ने अपने चाचा कृष्णप्पा पर हमला कर दिया। हमले के लिए कुल्हाड़ी का प्रयोग किया गया। हमले में कृष्णप्पा की मौत हो गई और उनकी पत्नी व बेटा बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने नंदगुड़ी पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मामले में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे।

फ़िलहाल पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आदित्य के पिता गणेश और अन्य की तलाश की जा रही है। गाँव में किसी प्रकार की झड़प आदि की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिसे वामपंथन रोमिला थापर ने ‘इस्लामी कला’ से जोड़ा, उस मंदिर को तोड़ इब्राहिम शर्की ने बनवाई थी मस्जिद: जानिए अटाला माता मंदिर लेने...

अटाला मस्जिद का निर्माण अटाला माता के मंदिर पर ही हुआ है। इसकी पुष्टि तमाम विद्वानों की पुस्तकें, मौजूदा सबूत भी करते हैं।

रोफिकुल इस्लाम जैसे दलाल कराते हैं भारत में घुसपैठ, फिर भारतीय रेल में सवार हो फैल जाते हैं बांग्लादेशी-रोहिंग्या: 16 महीने में अकेले त्रिपुरा...

त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से फिर बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए। ये ट्रेन में सवार होकर चेन्नई जाने की फिराक में थे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -