Homeदेश-समाज'भ्रष्टाचार का राजमहल' के साथ सेल्फी ले रहे लोग, सड़क पर लगा अरविंद केजरीवाल...

‘भ्रष्टाचार का राजमहल’ के साथ सेल्फी ले रहे लोग, सड़क पर लगा अरविंद केजरीवाल के ‘₹178 करोड़ के शीशमहल’ का वीडियो

विरेंद्र सचदेवा ने लिखा, "आज कनॉट प्लेस में सेल्फी विद भ्रष्टाचार का राजमहल अभियान का आरंभ किया। इस अभियान के माध्यम से हम जनता के साथ मिलकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की पोल खोलेंगे।"

बीते दिनों दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास ‘शीशमहल’ के नाम से काफी चर्चा में रहा। 45 करोड़ रुपए खर्च करके रेनोवेट हुए घर को भाजपा ने भ्रष्टाचार का राजमहल कहा है। इस आवास की एक छोटा मॉडल बनाकर कनॉट प्लेस में लगाया गया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं है। भाजपा ने लोगों को इसके साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करने को कहा है। इसे भाजपा ने ‘सेल्फी विद भ्रष्टाचार का राजमहल’ अभियान का नाम दिया है।

भाजपा दिल्ली ने इस संबंध में कहा दिल्ली भाजपा अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए एक नए राजनीतिक अभियान की शुरुआत कर रही है। वहीं भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, “अब आप भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी ले सकते हो। भाजपा हर विधानसभा में जाएगी और केजरीवाल के भ्रष्टाचार को दिखाएगी।”

इस ट्वीट के बाद कई भाजपा नेता राजमहल के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लिखा, “सरकारी सुख-सुविधाओं को न लेने का झांसा देकर सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल रह रहे हैं 178 करोड़ के राजमहल में। हजारों करोड़ रुपए के कर चुके हैं घोटाले। अब और भ्रष्टाचार के लिए चाहते हैं ज्यादा अधिकार! कनॉट प्लेस में भाजपा ने दिखाई केजरीवाल के भ्रष्टाचार की झाँकी!”

विरेंद्र सचदेवा ने लिखा, “आज कनॉट प्लेस में सेल्फी विद भ्रष्टाचार का राजमहल अभियान का आरंभ किया। इस अभियान के माध्यम से हम जनता के साथ मिलकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की पोल खोलेंगे।”

मनोज तिवारी ने लिखा, “अपना राजमहल अपना शीशमहल तो बना लिया, मगर दिल्ली को साफ पानी पीने को नहीं दिया। खुद करोड़ों के पर्दे,विदेशी मार्बल लगा। राजा समझ लिया मगर दिल्ली को तिल तिल रुला दिया। ये देखिए सेल्फी विद भ्रष्टाचार का राजमहल।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -