Homeरिपोर्टमीडिया'भारत में बहुत हुसैन ओबामा हैं पकड़ने को' : वामपंथी पत्रकार रोहिणी सिंह उड़ा...

‘भारत में बहुत हुसैन ओबामा हैं पकड़ने को’ : वामपंथी पत्रकार रोहिणी सिंह उड़ा रही थीं PM मोदी का मजाक, असम CM ने लताड़ा

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, "क्या भावनाएँ आहत करने के मामले में गुवाहटी में ओबामा के खिलाफ एफआईआर हो रही है। क्या असम पुलिस ओबामा को किसी फ्लाइट से पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए वाशिंगटन जा रही है?"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने वामपंथी पत्रकार रोहिणी सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने पर जमकर लताड़ा। रोहिणी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के हालिया बयान के आधार पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था और कहा था कि क्या भावनाएँ आहत करने के मामले में गुवाहटी में ओबामा के खिलाफ एफआईआर हो रही है।

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “क्या भावनाएँ आहत करने के मामले में गुवाहटी में ओबामा के खिलाफ एफआईआर हो रही है। क्या असम पुलिस ओबामा को किसी फ्लाइट से पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए वाशिंगटन जा रही है?”

अब यह तो स्पष्ट नहीं है कि रोहिणी सिंह ने अलग से अपने पोस्ट में केवल गुवाहटी पुलिस का ही नाम क्यों लिया। लेकिन उनके इस पोस्ट पर असम सीएम ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

असम सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, “यहाँ कई हुसैन और ओबामा पहले से ही हैं। हमें वाशिंगटन जाने से पहले उनका ख्याल रखना चाहिए। असम पुलिस अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से ही कार्रवाई करेगी।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमीरीकी संसद में भाषण देने से पहले गुरुवार को ओबामा ने सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में ओबामा पीएम मोदी के लिए बोल रहे थे कि हिन्दू बहुल भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा ध्यान देने योग्य है।

उन्होंने साक्षात्कार में बोला था, “पीएम मोदी को मैं अच्छे से जानता हूँ, अगर मेरी उनसे बात होती, तो मैं कहता कि अगर आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगे, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि भारत किसी बिंदु पर बँटना होना शुरू कर देगा। हमने देखा है कि जब इस प्रकार के बड़े आंतरिक संघर्ष होने लगते हैं तो क्या होता है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -