Homeदेश-समाजकोचिंग की आड़ में खोल दिया मदरसा: न कुर्सी न मेज अंदर होने लगी...

कोचिंग की आड़ में खोल दिया मदरसा: न कुर्सी न मेज अंदर होने लगी नमाज़, गाजियाबाद पुलिस ने मौलवी शौकत अली को दबोचा

पुलिस को दोपहर लगभग 1:30 पर फ्यूचर ट्रैक कोचिंग के पास भीड़ दिखी। पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो यह भीड़ नमाज़ियों की थी जो कोचिंग संस्थान से निकल रही थी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कोचिंग संस्थान के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है। नमाज़ पढ़वाने का आरोप एक मौलवी पर लगा है जिसका नाम शौकत अली है। पुलिस ने केस दर्ज कर के शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शौकत आवासीय क्षेत्र में कोचिंग संस्थान चला रहा था। उस पर न सिर्फ अपने छात्रों बल्कि आस-पास के निवासियों को भी कोचिंग के अंदर बुला कर नमाज़ पढ़ाने का आरोप है। घटना 23 जून 2023 (शुक्रवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र के दीपक विहार का है। यहाँ शौकत अली नाम का एक मौलवी आवासीय क्षेत्र में फ्यूचर ट्रैक नाम से कोचिंग संस्थान चलाता है। 23 जून को जुमे (शुक्रवार) के दिन पुलिस टीम दीपक विहार इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को दोपहर लगभग 1:30 पर फ्यूचर ट्रैक कोचिंग के पास भीड़ दिखी। पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो यह भीड़ नमाज़ियों की थी जो कोचिंग संस्थान से निकल रही थी।

शिकायतकर्ता प्रेम सिंह का दावा है कि आस-पास के रहने वाले हिन्दू कोचिंग में नमाज़ का विरोध कर रहे थे। बताया यह भी जा रहा कि कोचिंग को मदरसे के रूप में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस ने कोचिंग संचालक की इस हरकत को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और 2 समुदायों के बीच द्वेष फैलानी वाली माना है। पुलिस ने केस दर्ज कर के शनिवार (24 जून 2023) को गिरफ्तार कर लिया है। मौलवी शौकत अली को कोर्ट में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि मौलवी शौकत न सिर्फ अपने छात्रों को आवासीय इलाके में बनी उस कोचिंग में नमाज़ पढ़ाता था बल्कि धीरे-धीरे वहाँ आसपास के लोग भी जमा होने लगे थे।

दावा है कि आरोपित मौलवी पहले एक मदरसा चलाता था। वह मदरसा बिना अनुमति का था जिसे जनवरी माह में पुलिस ने बंद करवा दिया था। मौलवी ने इस बार किराए का मकान ले कर उसमें कोचिंग संस्थान के नाम पर मदरसे जैसा माहौल बना डाला। इस कोचिंग का स्वरूप मदरसे जैसा था। पुलिस को यहाँ कोई कुर्सी मेज आदि नहीं मिले। जाँच में यह बात भी सामने आई है कि मौलवी शौकत अली ने महज सप्ताह भर पहले ही उस कोचिंग को किराए पर लिया था।

यहाँ न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि नोएडा के छात्र भी आ कर नमाज़ पढ़ा करते थे। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -