Homeदेश-समाजइलाज के लिए एडमिट हुई प्रेगनेंट महिला, डॉ सहद उल्लाह ने प्राइवेट पार्ट की...

इलाज के लिए एडमिट हुई प्रेगनेंट महिला, डॉ सहद उल्लाह ने प्राइवेट पार्ट की फोटोज खींचकर वायरल की: FIR दर्ज, आशा वर्कर प्रदर्शन पर उतरीं

लोगों को इस हरकत का पता चला तो डॉ सहाद उल्लाह के खिलाफ प्रदर्शन होने लगा। हेल्थ सेंटर की आशा वर्कर्स ने घटना के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। एक आशा वर्कर ने बताया कि डॉ सहाद उल्लाह ने प्रेगनेंट महिला की फोटोज लेकर इसे वायरल किया जिससे पूरे महिला समुदाय का अपमान हुआ है।

असम के गुवाहाटी के नाजिरा गेलेकी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एक गर्भवती महिला के प्राइवेट पार्ट की फोटो क्लिक करके उसे लीक करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीजन टी क्षेत्र की एक प्रेगनेंट महिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सहाद उल्लाह के पास एडमिट हुई थी। उसी ने उस ईलाज के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट की फोटोज ली। इसके बाद ये फोटो हेल्थ सेंटर के ग्रुप में शेयर कर दी। धीरे-धीरे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जब लोगों को इस हरकत का पता चला तो डॉ सहाद उल्लाह के खिलाफ प्रदर्शन होने लगा। हेल्थ सेंटर की आशा वर्कर्स ने घटना के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। एक आशा वर्कर ने बताया कि डॉ सहाद उल्लाह ने प्रेगनेंट महिला की फोटोज लेकर इसे वायरल किया जिससे पूरे महिला समुदाय का अपमान हुआ है।

इस संबंध में आशा वर्करों ने एक मेमोरेंडम ज्वाइंट डायरेक्ट्रेट ऑफ हेल्थ को भी दिया है ताकि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई हो। दूसरी ओर असम टी ट्राइब स्टूडेंट एसोसिएशन ने डॉ उल्लाह के खिलाफ एफआईआर भी गेलेकी पुलिस थाने में करवाई है। उन्होंने इसे मेडिकल एथिक्स का उल्लंघन बताते हुए डॉक्टर पर कार्रवाई की माँग की है।

वहीं ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन ने शर्मनाक हरकत की निंदा करते हुए डॉक्टर को फौरन गिरफ्तार करने की माँग की है। उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब क्लिप वायरल हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल पुलिस ही अब इस मामले में पीड़ित को न्याय दिला सकती है। महिला के पति ने भी डॉक्टर के विरुद्ध शिकायत दे दी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गाजियाबाद के खोड़ा में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इनमें से एक डॉ शाकिब को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पता चला था कि इन लोगों ने महिला को इंजेक्शन देकर उसके साथ दरिंदगी की। जब महिला होश में आई तो वो निर्वस्त्र थी। उसने सवाल पूछे तो पता चला कि शाकिब ने महिला की अश्लील वीडियो बनाई है और अगर महिला ने मुँह खोला तो वो उसे वायरल कर देगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।

नाबालिग हिंदू बच्ची को घर से भगा ले गया जुनैद, अब्बा-अम्मी भी दे रहे साथ: ऑपइंडिया से पीड़ित पिता बोले- तस्करी कर देगा, गोपालगंज...

गोपालगंज से जुनैद अंसारी ने हिंदू नाबालिग का अपहरण किया। ऑपइंडिया से बातचीत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी का अभी तक पता नहीं चला।
- विज्ञापन -