Homeदेश-समाजइलाज कराने क्लीनिक आई महिला, नशे का इंजेक्शन लगा किया गैंगरेप: डाॅक्टर शाकिब गिरफ्तार-जकी...

इलाज कराने क्लीनिक आई महिला, नशे का इंजेक्शन लगा किया गैंगरेप: डाॅक्टर शाकिब गिरफ्तार-जकी फरार, Video वायरल करने धमकी भी दी

महिला डाॅक्टर शाकिब के फैमिली क्लीनिक में इलाज के लिए आई थी। आरोप है कि इलाज के बहाने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया। शाकिब ने साथी डॉक्टर जकी के साथ मिलकर रेप किया। होश आने पर पीड़िता ने खुद को निर्वस्त्र पाया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा स्थित एक क्लीनिक में इलाज कराने गई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। कथित तौर पर नशे का इंजेक्शन लगाकर डाॅक्टरों ने उसके साथ दरिंदगी की। आरोपित डाॅक्टरों में से एक शाकिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी डाॅक्टर जकी की तलाश की जा रही है। घटना 19 जून 2023 की है। लेकिन 25 जून को पीड़िता द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला सामने आया। आरोपितों ने शिकायत करने पर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खोड़ा थाना क्षेत्र में अलीगढ़ से BHMS की डिग्री लेने वाले डॉक्टर शाकिब ने फैमिली क्लीनिक खोल रखी है। बुखार, मलेरिया, दाद, खाज आदि के इलाज का दावा करता है। काफी समय से बीमार चल रही दिल्ली के रोहिणी इलाके की एक महिला को किसी ने डॉक्टर शाकिब के बारे में बताया। महिला ने डॉक्टर शाकिब को फोन किया तो उसने इलाज का भरोसा दिया और 7 जून 2023 को उसे क्लीनिक पर बुलाया।

बताया जा रहा है कि पहली बार दी गई दवा से महिला को फायदा नहीं हुआ। 19 जून 2023 को महिला शाकिब के बुलाने पर दुबारा खोड़ा स्थित उसके फैमिली क्लीनिक में गई। आरोप है कि इस दिन शाकिब ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया। बाद में अपने साथी डॉक्टर जकी के साथ मिलकर रेप किया। होश आने पर पीड़िता ने खुद को निर्वस्त्र पाया। इस दौरान शाकिब ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने का दावा करते हुए मुँह खोलने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।

शुरुआत में पीड़िता डर के कारण चुप रही। लेकिन रविवार (25 जून) को उसने हिम्मत कर शाकिब और जकी के खिलाफ खोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। केस दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 26 जून 2023 (सोमवार) को खोड़ा से ही डॉ. शाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरा आरोपित जकी अभी फरार चल रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले बरेली के डाॅक्टर एम खान हाॅस्पिटल में जीभ का इलाज कराने के लिए भर्ती कराए गए तीन साल के हिंदू बच्चे का डाॅक्टर जावेद द्वारा खतना कराए जाने का मामला सामने आया था। ऑपरेशन के बाद बच्चे को जब वार्ड में लाया गया तब उसके परिजनों को इसकी भनक लगी। बरेली जिला प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है। प्रथम दृष्टया जाँच कमेटी ने हिंदू बच्चे के खतना मामले में अस्पताल को दोषी पाया है। इसी आधार पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -