Homeदेश-समाज'ऑफिस में बुला कर प्राइवेट अंगों से छेड़खानी करता है': झारखंड में प्रिंसिपल मोहम्मद...

‘ऑफिस में बुला कर प्राइवेट अंगों से छेड़खानी करता है’: झारखंड में प्रिंसिपल मोहम्मद शमशाद अली छात्राओं का करता था यौन शोषण, CM सोरेन के क्षेत्र में घटना

न्होंने ध्यान दिलाया कि ये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र है, ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले में स्वतः संज्ञान लेंगे और पुलिस को कार्रवाई के लिए कहेंगे।

झारखंड में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है। लड़कियों ने अपने अभिभावकों को जाकर इस बारे में बताया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित की पिटाई भी की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने उस पत्र को शेयर किया, जो पीड़ित छात्रों में से एक के पिता ने थाना प्रभारी को लिखा है। इसमें लिखा है कि कैसे प्रधानाध्यापक ने 13 वर्षीय छात्र के प्राइवेट अंगों के साथ छेड़खानी की।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा, “यह पत्र एक लाचार पिता ने थाना प्रभारी बरहेट – साहिबगंज को लिखा है। पत्र पढ़ कर दिल दहल जा रहा है। आरोप है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पंचकठिया का प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमशाद अली एक छात्रा के साथ यौन शोषण करने का बार-बार प्रयास करता है। जब बेटी ने यह बात घरवालों को बताई और बात आगे बढ़ी तो अन्य छात्राओं ने भी आगे आकर अपनी आपबीती सुनाई।”

उन्होंने ध्यान दिलाया कि ये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र है, ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले में स्वतः संज्ञान लेंगे और पुलिस को कार्रवाई के लिए कहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक की जाति या धर्म देखकर कार्रवाई में कोताही नहीं होनी चाहिए। घायल मोहम्मद शमशाद अली का इलाज फ़िलहाल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। छात्राओं का कहना है कि किसी ने किसी बहाने से अपने कमरे में बुला कर प्रिंसिपल उनके साथ छेड़खानी करता था।

पीड़िताओं की संख्या एक दर्जन सभी अधिक है। इन सभी ने अपने पैरेंट्स को बताया, जिन्होंने स्कूल पहुँच कर प्रिंसिपल से पूछताछ की। अभिभावकों का कहना है कि प्रिंसिपल ने महिलाओं के साथ भी छेड़खानी की। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद अहमद हुसैन ने भी इस मामले की जानकारी अस्पताल पहुँच कर ली है। शमशाद अली ने आरोपों से इनकार किया है। पत्र में छात्र ने लिखा है कि 2 दिनों से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था, जिस पर पिता ने कारण पूछा तो उसने प्रिंसिपल की करतूतों के बारे में बताया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे चीन-पाकिस्तान के CPEC को देगा मात, लुक-ईस्ट नीति को मिलेगी मजबूती: जानिए क्यों 24 साल में भी पूरा नहीं हो पाया ये...

इंडिया-म्यांमार-थाईलैंड (आईएमटी) प्रोजेक्ट सामरिक मोर्चे पर चीन के बहुप्रचारित सीपीईसी को सीधी और करारी टक्कर देने का दम रखता है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।
- विज्ञापन -