Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन वाले जुलूस में 52 लोगों की मौत, 50+ घायल: बलूचिस्तान...

पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन वाले जुलूस में 52 लोगों की मौत, 50+ घायल: बलूचिस्तान में मस्जिद के पास बम से उड़ाया, बढ़ सकता है आँकड़ा

ईद-ए-मिलादुन नबी की जुलूस में शामिल भीड़ को टारगेट कर बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास बम विस्फोट किया गया। अस्पताल के सीईओ ने कहा, "शवों और घायलों को लाने-ले जाने का सिलसिला अब भी जारी है।"

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 52 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 50 से अधिक घायल हैं। ये लोग पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के बाद जुलूस में शामिल थे। पुलिस के अनुसार यह आत्मघाती हमले के कारण हुआ। शुक्रवार (29 सितंबर 2023) को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास बम विस्फोट किया गया।

ईद-ए-मिलादुन नबी की जुलूस में शामिल भीड़ को आत्मघाती बम विस्फोट से निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी मीडिया डाउन की रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले 52 लोगों का आँकड़ा बढ़ सकता है। मरने वाले में DSP रैंक का एक पुलिस अधिकारी भी है।

बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले के स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने पाकिस्तानी मीडिया को जानकारी दी है कि दर्जनों लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 20 से अधिक घायल गंभीर थे, जिन्हें चिकित्सा सहायता के लिए क्वेटा के अस्पताल में रेफर किया गया है। अस्पताल के सीईओ ने कहा, “शवों और घायलों को लाने-ले जाने का सिलसिला अब भी जारी है।”

वहाँ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मुनीर अहमद ने मीडिया को बताया, “हमलावर ने डीएसपी की गाड़ी के पास विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।” मारे गए डीएसपी का नाम नवाज गिश्कोरी है। इन्हें जुलूस के किनारे रहना था, लेकिन आत्मघाती विस्फोट के शिकार हो गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Meta पर ₹5000 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है न्यू मेक्सिको में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला: इससे बच्चों में बढ़ रहा...

न्यू मेक्सिको की कोर्ट ने मेटा पर करीब 5 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया। बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य, AI चैटबॉट्स और ऑनलाइन शोषण को लेकर उठे सवाल।

फर्जी है PM मोदी की विदेश यात्राओं पर फिजूलखर्ची वाला नैरेटिव: समझिए- कैसे मनमोहन सिंह से ज्यादा दौरे, फिर भी खर्च में नहीं हुई...

PM मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए मनमोहन सिंह के कार्यकाल से तुलना, यात्रा खर्च और बढ़ती कूटनीतिक ताकत की कहानी।
- विज्ञापन -