Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयघर को आग लगाने आए थे हमास के आतंकी, पर नहीं डरा कुत्ता, गोली...

घर को आग लगाने आए थे हमास के आतंकी, पर नहीं डरा कुत्ता, गोली लगने के बाद भी झपटने को दौड़ा… देखिए Video

जिस इलाके में आंतकियों ने इस घटना को अंजाम दिया वहीं एक क्षेत्र में इजरायली एनजीओ को 108 शव बरामद हुए हैं। इन शवों में महिलाओं और बच्चों के भी शव शामिल हैं। यह घटना किब्बुत्ज़ बेरी की है।

इस्लामी आतंकी संगठन हमास इजायल पर हमले के दौरान इंसानों के साथ ही जानवरों को भी अपनी हिंसा का शिकार बना रहा है। हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुस कर एक घर की रक्षा कर रहे एक कुत्ते को गोली मार दी।

इस पूरी घटना का वीडियो आतंकी की वर्दी पर लगे बॉडीकैम में भी रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो को हमास ने अपनी बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए प्रसारित किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और अब हमास की इस कृत्य के लिए आलोचना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को इजरायल में हमले के लिए घुसे हमास के आतंकी किब्बुत्ज़ के एक इलाके में पहुँचे थे। वीडियो में दिखाई देता है कि इलाका पूरा सुनसान है और केवल एक कुत्ता ही वहाँ पर रखवाली के लिए मौजूद है।

वीडियो में दिखता है कि हमास के आतंकी को देखते ही कुत्ता उसकी तरफ हमले के लिए दौड़ता है। कुत्ते के हमले से बचने के लिए घबराया आतंकी अपनी असॉल्ट राइफल से उसको गोली मारता है। कुत्ता घायल होने के बाद भी उसकी तरफ दौड़ता है लेकिन हमास का आतंकी और भी ज्यादा गोलियाँ बरसा कर उसे मार डालता है।

कुत्ते को मारने के बाद आतंकी निर्जन घर में घुसते हैं और फ्रिज खोलकर देखते हैं। इसके बाद वह घर में आग लगा देते हैं। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को किए गए हमास के हमले में अब तक 900 लोगों की मौतें हो चुकी हैं जबकि लगभग 3000 लोग घायल हैं।

जिस इलाके में आंतकियों ने इस घटना को अंजाम दिया, सिर्फ उस एक क्षेत्र में इजरायली NGO को 108 शव बरामद हुए हैं। इन शवों में महिलाओं और बच्चों के भी शव शामिल हैं। यह घटना किब्बुत्ज़ बेरी की है।

एक्स (पहले ट्विटर) पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि जिस इलाके में यह 108 शव बरामद हुए हैं उसकी कुल आबादी ही 1000-1100 के आसपास थी। ऐसे में आतंकियों ने कस्बे की कुल आबादी के 10% लोगों को मार दिया।

इजरायल के किब्बुत्ज में ही हमास के आतंकियों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल में हमला किया था जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के इस्लामी आंतकियों ने इसी म्यूजिक फेस्टिवल से एक जर्मन महिला शानी लौक को अगवा करके मार दिया था और उसके नग्न शव के साथ गाज़ा में परेड निकाली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -