एनआईए ने बताया कि यह जानकारी खुफ़िया इनपुट से मिली है कि सोने की तस्करी के दौरान मिले रुपयों का इस्तेमाल आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए किया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी को 200 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। संदीप ने यह पत्र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह भुगतान का समय है।"