53555 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

TV डिबेट में पीडीपी नेता का बयान: ‘ये हमारी सरजमीं का मामला है और आप कह रहे हैं खामोश रहो?’

इस पर शहनवाज हुसैन ने जवाब देते हुए कहा कि खौफ नहीं है आप लोग खौफ फैला रहे हैं। आप सियासी पार्टी हैं या अफवाह फैलाने वाली पार्टी। सेना वहाँ जा रही है तो आप लोगों को डर क्यों लगने लगा।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा- ‘आज तो कुछ नहीं होगा, कल का पता नहीं, वो मेरे हाथ में नहीं’

एडवायजरी के सवाल पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अगर यहाँ कुछ होता है तो, पूरे देश में माहौल खराब होगा और हम इसी से बचना चाहते थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर फैल रही अफवाहों पर कहा कि मैंने दिल्ली में सभी से बात की है और किसी ने भी इस ओर इशारा नहीं किया है।

अब राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूँ, गलती से बना गया था मुख्यमंत्री: कुमारस्वामी

"मैं राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूँ। मैं गलती से राजनीति में आ गया था। मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था। भगवान ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।"

क्या हैं क्लस्टर बम जिसका नाम लेकर पाकिस्तान पागल हो रहा है?

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि इस प्रकार की प्रतिक्रियाएँ सिर्फ सैन्य ठिकानों और पाकिस्तानी सेना की मदद से आने वाले घुसपैठिए आतंकवादियों के खिलाफ इस्तेमाल की जाती हैं और पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना पर लगाए जा रहे क्लस्टर इस्तेमाल करने के आरोप बेबुनियाद हैं।

उन्नाव बलात्कार पीड़िता को निमोनिया, वकील वेंटिलेटर से हटाए गए पर हालत अब भी गंभीर

‘‘कॉलेज के चिकित्सकों का दल पीड़िता और उसके वकील का इलाज करने में पूरी तरह से समर्थ है और केजीएमयू के सबसे अच्छे डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।’’ रोगियों के परिजन की भी यही इच्छा है कि दोनों का इलाज लखनऊ में ही कराया जाए।

शिवसेना चाहे तो आदित्य ठाकरे को बना सकता हूँ उप मुख्यमंत्री: देवेंद्र फड़णवीस

सीटों के बँटवारे को लेकर मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि यह आँकड़ा 130 से 140 तक हो सकता है और बाक़ी बची सीटों को सहयोगी दलों के बीच बाँट दी जाएँगी। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटें 288 हैं।

जिन ग्रामीणों पर गो तस्करों ने की थी फायरिंग, उन पर राजस्थान पुलिस ने दर्ज किया मामला

गो तस्करों ने 10-15 राउंड फायर किए, इससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक गो तस्कर को दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए गो तस्कर सलीम के साथ मारपीट भी की। सलीम के दो अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब रहे थे।

कश्मीर: सेना की तैनाती के आधिकारिक आदेश को लीक करने के आरोप में पाक समर्थक पत्रकार क़ाज़ी शिबली गिरफ़्तार

क़ाज़ी शिबली को उसके कुछ ऐसे ट्वीट्स पर सवाल उठाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती के संबंध में एक आधिकारिक आदेश की जानकारी शामिल थी।