प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान कल्याण में कई परियोजनाओं के शिलान्यास और भूमिपूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी ने लगभग एक लाख लोगों को संबोधित भी किया।
अदालत ने एयरटेल-मैक्सिस डील में आरोपी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को राहत देते हुए 11 जनवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
मुंबई में आयोजित रिपब्लिक समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और इस अवधि में हुए बदलावों की चर्चा की।
आज से छः साल पहले पकिस्तान में अवैध तरीके से घुसे भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी को मिली तीन साल की सजा 16 दिसम्बर को पूरी हो गई जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है।
पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों का बचाव करते हुए भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला है। हमारी ये रिपोर्ट इमरान खान और पाकिस्तान के दोहरे रवैये को उजागर करती है।
दिल्ली उच्च न्यायलय ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटते हुए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 सिख दंगों के मामले में दोषी करार दिया है। उन पर लगे दंगे भड़काने की साजिश रचने और भीड़ को उकसाने के आरोप को अदालत ने सही पाया।
थरूर ने कमल नाथ की तुलना प्रधानमंत्री से करते हुए कहा कि जैसे नरेन्द्र मोदी को 2002 दंगों में उनकी भूमिका को लेकर "संदेह का लाभ" मिला है वैसे ही कमल नाथ को भी 1984 दंगों को लेकर मिलना चाहिए।
सोनिया गाँधी के चेन्नई पहुँचने की खबर के फैलते ही तमिलनाडु में लोगों ने ट्विटर पर "गो बैक सोनिया" ट्रेंड कराना शुरू कर दिया। "गो बैक सोनिया" आज ट्विटर के पांच चोटी के राष्ट्रीय ट्रेंड्स में शामिल था।