बदरुद्दीन अजमल ने यहाँ यह भी कहा कि अगर CM सरमा यह दिखा दें कि राज्य में 8 वर्ष की मुस्लिम बच्चियों की शादी हो रही है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। गौरतलब है कि हाल ही में असम में मुस्लिम मैरिज एक्ट को समाप्त किया गया था। इसे बाल विवाह रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया था।
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली जाने के दौरान सांसद लाॅकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पाल समेत अन्य बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लॉकेट चटर्जी को 2 सप्ताह पहले भी संदेशखाली जाने से रोक दिया गया था।