नैरेटिव सेट करने वालों में बड़ी ताकत है। पूरी दुनिया में आग लग जाए तो उसे वो बाढ़ बता सकते हैं। चर्चा दंगों पर नहीं, एक बयान पर हो रही। चर्चा बयान की सत्यता-असत्यता पर नहीं हो रही। हत्या की धमकियों पर नहीं हो रही।
बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले में डच सांसद ग्रीट वाइल्डर्स ने नुपूर शर्मा को जमकर सपोर्ट किया। लेकिन अब उन्हें इसके बदले जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।