इससे पहले इस मायावी और रहस्यमयी हिममानव की मौजूदगी के सबूत मकालू-बरुन नेशनल पार्क में मिले थे। सेना की पर्वतारोही टीम ने कुछ तस्वीरें जारी की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये क्रॉस ब्रीड भालू है। कुछ ने राक्षस जैसा तो कुछ लोगों ने इसे मददगार बताया है।
कुत्ते के शरीर पर भाजपा के प्रतीक चिन्ह और “मोदी लाओ, देश बचाओ” के नारे के स्टिकर चिपके हुए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नगर निगम से कुत्ते को हिरासत में लेने के लिए कहा, जिसके बाद निगम ने कुत्ते को हिरासत में ले लिया।
इत्तेहाद उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा देहलवी ने मीडिया से हुई अपनी बातचीत में कहा, "इमरान मसूद की पत्नी को इस तरह के गानों पर नाचना, खुलेआम बेपर्दा होकर डांस करना जायज नहीं है।
हसीन जहाँ ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद शमी की ऊँची पहुँच और पैसे के कारण उनको परेशान किया जा रहा है। उन्हें बिना किसी अपराध के रात के 12 बजे बिस्तर से खींच कर धक्के मार कर लाया गया है और कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया है।
पकड़े गए संदिग्ध शख्स को पूछताछ के लिए CISF के सुरक्षा कक्ष में ले जाया गया, जहाँ उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही उसके पास से CRPF का कोई आईडी कार्ड या फिर फोर्स से जुड़ा कोई सबूत मिला।
मेरा किरदार मुंबई इंडियंस का मार्गदर्शन करने तक सीमित है। मैं मुंबईं इंडियंस के 'मैनेजमेंट', 'गवर्नेंस' या फिर 'एम्प्लॉयमेंट' में शामिल नहीं हूँ। मेरी भूमिका खिलाड़ियों ख़ासकर युवाओं को सिखाने, उनका मार्गदर्शन करने, अपनी अंतर्दृष्टि रखने और अपने अनुभव साझा करने तक सीमित है।
डॉ अन्नपूर्णा शुक्ला को मदन मोहन मालवीय की मानस पुत्री माना जाता है। वो मदन मोहन मालवीय का आशीर्वाद पाने वाली एकमात्र जीवित पूर्व प्राचार्या हैं। यही वजह है कि उन्हें मालवीय की दत्तक पुत्री भी कहा जाता है। 91 वर्षीय अन्नपूर्णा शुक्ला पीएम की प्रस्तावक बनकर बेहद खुश दिखीं।
अब तक ₹3205.72 करोड़ की बरामदगी को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स मादक पदार्थ, सोना और अन्य कीमती वस्तुएँ शामिल हैं। 2014 के चुनावों के मुक़ाबले नकद बरामदगी में इस बार अब तक 156.3% का इज़ाफ़ा हुआ है।
एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने वकीलों के माध्यम से, इस आधार पर मामले की तत्काल सूची के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया कि CJI के ख़िलाफ़ आरोपों का प्रसारण और प्रकाशन "भारतीय न्यायिक प्रणाली पर सीधा हमला है।"