फैसले के खिलाफ विनेश फोगाट ने अपील की थी, लेकिन उनकी पहली अपील तुरंत ही खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने इसे कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में चुनौती दी थी।
जय शाह ने कहा कि बांग्लादेश की तरफ से प्रस्ताव आया था कि बीसीसीआई अक्टूबर महीने के टी-20 महिला क्रिकेट विश्वकप को होस्ट कर ले, लेकिन हमने (बीसीसीआई) ने साफ मना कर दिया।
मुनव्वर फारूकी ने अपने एक शो में कोंकणी समुदाय के बारे में अपशब्द कहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई और मामले में माफी माँगने को कहा।
हिंडेनबर्ग ने ऐसा साबित करने की कोशिश की है जैसे उक्त कंपनी धवल और माधवी की ही हो जबकि उनका शेयर मात्र डेढ़ प्रतिशत का था। कौन सा नशा लेकर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है? 2015 में जब का ये मामला है, तब माधवी पुरी SEBI में थीं ही नहीं।
सेबी ने पिछले 2 वर्षों में 300 सर्कुलर जारी किए हैं, ताकि कारोबार करना आसान होता जाए। बोर्ड के सभी सदस्य हितधारकों से राय-विचार के बाद ही फैसले लेते हैं।