पश्चिम बंगाल कस्टम की प्रीवेंटिव यूनिट की टीम ने 25 प्राचीन मूर्तियों को जब्त किया है, उनकी कीमत 35.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसमे हिंदू देवी-देवता के साथ जैन धर्म से जुड़ी मूर्ति भी पाई गई हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नौकरी देने की लालच देकर इंदौर में तीन नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप के मामले में प्यारे मियाँ व पाँच अन्य के खिलाफ तीन FIR दर्ज किया गया है।
राजस्थान के बाड़मेर की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से विस्फोटक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के 11 साल पुराने मामले में 10 लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।