सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में 12 राज्यों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उन राज्यों के नागरिक किसी भी परेशानी पर उन नोडल अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं और उन राज्यों में फँसे लोग संबंधित नोडल अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इन लोगों के साथ एक आईपीएस अधिकारी को तैनात किया है जो 24 घंटे इन लोगों से जुड़े रहेंगे।
युवक हाल ही में दुबई से लौटा था, जिस कारण उसे संक्रमण के डर से क़्वारंटाइन किया गया था। उसका कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड के घरवाले उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे, जिस कारण उसे भागकर उसके घर जाना पड़ा। पुलिस ने अब इस युवक की गर्लफ्रेंड को भी आइसोलेट कर लिया है।
केरल के कासरगोड जिले के डेलमपेडी में एक उप-निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों पर उस वक्त हमला किया गया जब ये लोग स्वास्थ्य विभाग की एक टीम की कॉलोनी में प्रवेश करने में मदद कर रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
भोपाल के तलैया स्थित जैनब मस्जिद में इमाम सहित करीब 30 लोग रात के वक़्त जमा होकर नमाज अदा कर रहे थे। वहीं, टीला जमालपुरा इलाके में मस्जिद के इमाम शाहीद नासिर के घर में लोग इकट्ठा होकर नमाज अदा कर रहे थे।
जिस इलाके में शादी के लिए लोग जमा हुए थे वह कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील है। यहॉं से दो दिन पहले आठ संदिग्ध केस मिले हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अपने सभी मुतवल्लियों को निर्देश दिए है कि इस निर्देश की अवहेलना करने पर बोर्ड की ओर से संबंधित मुतवल्ली और मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा।
जनरल नरवणे ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम अलग-अलग स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। हमें नहीं पता कि आगे स्थितियाँ कैसी बनेंगीं लेकिन हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं।
भारत में कोरोना संक्रमितों के आँकड़ों का विश्लेषण करने पर एक चौंकाने वाले बात सामने आती है। 300+ संक्रमण के मामले उन लोगों के हैं जिनका प्रत्यक्ष रूप से विदेश यात्रा का इतिहास रहा है। इनमें से भी 142 पॉजिटिव मामले उन लोगों के हैं, जो मध्य-पूर्व के इस्लामी मुल्कों से लौटे हैं।
"अब से कुछ ही वक्त पहले मैं जिंदगी और मौत से लड़ रही थी। मेरे पति नोएडा में फँसे थे और मुझे लेबर पेन हो रहा था। हॉस्पिटल पहुँचाने वाला भी कोई नहीं था... खाकी में भगवान हैं आप लोग।"