देश-समाज

‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाहु अकबर’ के साथ विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, मंदिर को भी नहीं छोड़ा

दुर्गा-पूजा विसर्जन जुलूस जब साहिबगंज के बाटा रोड से एलसी रोड की तरफ जा रहा था, तभी मुस्लिमों ने पत्थरबाजी की। इससे पहले कि जुलूस एलसी रोड पहुँचता, तब मुस्लिम बहुल इलाक़ा शुरू होने से ठीक पहले स्थित आर्य समाज मंदिर पर पत्थरबाजी की गई।

लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली रजिया खातून समेत 6 गिरफ्तार, 4 लड़कियाँ बचाई गईं

पुलिस ने बताया कि रजिया खातून और उसके पति सिराजुद्दीन दोनों पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं। पूछताछ के दौरान रजिया ने कबूल किया कि वो अपने तृपति सिराजुद्दीन के साथ हैदराबाद में देह व्यापार का धंधा करने के लिए आई थीं। वो लोग पिछले 6 महीने से चोरी-छिपे रैकेट चला रहे थे।

पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के निजी सहायक रमेश ने की आत्महत्या, 2 दिन पहले IT ने की थी छापेमारी

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और कॉन्ग्रेस नेता जी परमेश्वर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अब तक 4.52 करोड़ रुपए की नक़दी बरामद हुई थी। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के क़रीब 30 ठिकानों पर आईटी विभाग ने छापे मारे।

देवबंद में 5 दिन में 2 भाजपा नेता की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष को मारी गोली

सभासद चौधरी धारा सिंह अपने घर से शुगर मिल ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्त में चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली उनके सिर में भी लगी। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सेंगर ने नहीं रची थी उन्नाव रेप पीड़िता के कार हादसे की साजिश, सीबीआई चार्जशीट में MLA से हत्या का आरोप हटा

इसी साल 28 जुलाई को जब रेप पीड़िता जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी तो एक ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता के दो परिजनों की मौत हो गई थी, जबकि वह खुद और उसके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

इस्लाम कबूल करने के लिए बीमार सिख पर डाला दबाव, इनकार करने पर अनवर ने साथियों संग मिलकर पीटा

साल भर पहले जब किरणदीप बीमार हो गया तो पड़ोस में रहने वाले अनवर ने कहा कि किसी ने काला जादू कर दिया है। वह उसे मजहबी स्थलों पर ले गया और बाद में धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगा। अनवर और उसके साथी फ़रार हैं।

कश्मीर में हिन्दुओं पर नज़र रखते हैं ‘आतंकवादी’, बीयर पीने पर भेजते हैं धमकी भरे पत्र

बीयर खरीदने के कुछ ही दिन बाद उस इलाके में गाली-गलौच वाली अभद्र भाषा में एक पत्र मिला जिसमें एक चेतावनी के साथ लिखा था कि 'गैर-इस्लामिक' कामों में पड़ने का अंजाम बहुत बुरा होगा, जो भी ऐसा करेगा उसे भविष्य में इसे भुगतना भी पड़ेगा।

मुर्शिदाबाद हत्याकांड: सरकारी ढीलेपन की आलोचना करते हुए बंगाल राज्यपाल ने माँगी रिपोर्ट

धनखड़ के मुताबिक इस हत्याकांड की वीभत्सता अंतर्मन को झकझोर कर रख देने वाली है। यह राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का परिचायक है।

इलाज का ख़र्च उठाने में असमर्थ दंपति ने 1 साल की बेटी की ‘इच्छा मृत्यु’ के लिए माँगी कोर्ट से अनुमति

दंपति ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी बेटी सुहाना जन्म के बाद से ही हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित है। अब तक विभिन्न अस्पतालों में हुए उसके इलाज में 12 लाख रुपए तक ख़र्च हो चुके हैं, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है।

Pak हिन्दू बच्चों को दिल्ली के स्कूल में दाखिला देने पर केजरीवाल सरकार को क्या दिक्कत? HC ने दिखाई सख्ती

थक हारकर कुछ दिन पहले पाक हिन्दू परिवार ने इंसाफ के लिए दिल्ली के हाई कोर्ट का रुख किया था। उनकी ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने अदालत में याचिका डाली थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए आज अदालत ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें