अफगानिस्तान के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में बतौर आंतरिक लेखा निदेशक काम करने वाले आरोपी मोहम्मद उमर एरियन और वकील मोहम्मद अजीम होदमन को कैलंगुट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी के दौरान उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को छुड़ाया भी गया।
मृतकों के पहचान 45 साल के बेन्नी और 38 साल की अमला के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो चुकी है, लेकिन उनके बीच अवैध संबंध था।
30 वर्षीय मारीमुथु ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए व्यक्तिगत रुप से 2.02.70 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “जब मैं खेलों में थी, तो उस समय मेरे पिता को पैर की बीमारी थी, और वह चलने में असमर्थ थे।
मदरसे के नाम पर हुए लाखों के घोटाले के कारण जिला प्रशासन में हलचल मची हुई है। इस मामले में डीएम का कहना है कि रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी गई है। जाँच में जो भी विभागीय अधिकारी संलिप्त पाया जाएँगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
छात्रों ने समिति की रिपोर्ट, दृष्टिकोण और टिप्पणियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे अब इस रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार दोषी प्राध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य का इंतजार कर रहे हैं।
बीते दिनों चंद्रपुर के राजुरा तहसील में 'इनफैंट जीसस एजुकेशन सोसाइटी' द्वारा संचालित छात्रावास में रहने वाली नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए थे। इन मामलों में FIR दर्ज करने में देरी हुई थी।
स्वामी सुंदर नामक व्यक्ति ने खुद को लॉरी ड्राइवर बताते हुए बेंगलुरु पुलिस को कॉल किया और दावा कि कर्नाटक समेत 8 राज्यों में आतंकी ट्रेनों में हमला कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 19 आतंकी मौजूद हैं।
एयर इंडिया फ्लाइट्स का सर्वर सुबह 3:30 से डाउन था। सर्वर डाउन होने की वजह से एयर इंडिया की सभी भारतीय उड़ानों में देरी के चलते हजारों यात्री इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फँसे हुए थे।