रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद में बताया कि 26 जनवरी वाली हिंसा के पीछे योगेंद्र यादव है। उन्होंने कहा ये आदमी 2018 तक इस बिल के समर्थन में था और आज सबसे ज्यादा आग लगाने वाला ये आदमी है।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज देहरादून जाने के लिए एक सरकारी चार्टर प्लेन में लगभग 20 मिनट तक बैठे इंतजार करते रहे, लेकिन राज्य की महाविकास अघाड़ी उद्धव सरकार ने चार्टर प्लेन की इजाजत नहीं दी।
ट्विटर के शीर्ष अधिकारियों को अब केंद्र सरकार द्वारा गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है। मंत्रालय ने ट्विटर से कुछ 'भारत-विरोधी' अकाउंट को निरस्त करने के आदेश दिए थे।
बादल ने दावा करते हुए आरोप लगाया कि नवंबर में जब किसानों ने सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की तो झड़प के दौरान सुरक्षा बलों ने किसानों पर वाटर कैनन और आँसू गैस के गोले के साथ गोलियाँ चलाई।
कॉन्ग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गाँधी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान महापंचायत में पहुँची थी, जहाँ उन्होंने नए कृषि कानूनों को लेकर लोगों के भीतर डर फैलाने का काम किया।