बांग्लादेश में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने चेतावनी देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार अगर क्वाड देशों के समूह से जुड़ने में रुचि दिखाती है तो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में कड़वाहट आ जाएगी।
रुपिंदर खोसला ने कहा कि इससे पता चलता है कि दिल्ली में ब्लैक मार्केटिंग चल रही है और दिल्ली सरकार ऑक्सीजन कोटा का प्रबंधन और निगरानी नहीं कर पा रही है।
जस्टिस विपिन संघी और रेखा पल्ली की पीठ ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही न करने के निर्देश दिया। जिसके बाद कोर्ट की बात सुन दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत में माफी माँगी।
वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू के बीच स्थानीय प्रशासन ने शराब की दुकानों को खोलने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। मंगलवार (मई 11, 2021) से वाराणसी में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी।