रिपोर्ट

मस्जिद पर भगवा ध्वज की पुरानी वीडियो शेयर करके फँसी राणा अय्यूब, शिकायत दर्ज

शिकायतकर्ता के अनुसार, "राणा झूठी अफवाहों को पोस्ट करने और भारत और भारत सरकार को बदनाम करने के लिए नियमित रुप से काम करती रही हैं, देश में सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने में सफल होने से पहले उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरुरी है।"

पुलिस पिकनिक नहीं मना रही, एसिड अटैक झेल रही है, एकतरफा हंगामा न हो: दिल्ली HC में तुषार मेहता

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के विडियो के आधार पर जानबूझ कर एकतरफा हंगामा किया जा रहा। उन्होंने हाईकोर्ट से पुलिस को बदनाम करने की कोशिशों पर लगाम लगाने की अपील की।

अभी प्यार से बताया जा रहा, फिर सख्ती से बताया जाएगा: दंगाइयों को चेता रही दिल्ली पुलिस का Video

"सीलमपुर में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। कोई भी व्यक्ति यहाँ नज़र न आए। अभी तो तुम्हें प्यार से बताया जा रहा है, फिर सख्ती से बताया जाएगा।"

जिनके हाथ सिखों के ख़ून से रंगे हैं, वो अमित शाह का इस्तीफा माँग रहे: जावड़ेकर का सोनिया को जवाब

जावड़ेकर ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हिंसा समाप्त हो रही है, लोग जख्मी हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं और अभी जाँच की शुरुआत हुई है। ऐसे में सभी पार्टियों का कर्तव्य होता है कि शांति स्थापित हो, सरकार पर दोषारोपण करना बहुत गन्दी राजनीति है।

NDTV जर्नलिस्ट ने रचा सहकर्मियों को हिन्दुओं द्वारा मारने का साहित्य, सहकर्मियों ने कहा- हमें कुछ नहीं हुआ है

उत्तर-पूर्वी इलाकों में जारी हिंसा के बीच NDTV की जर्नलिस्ट निधि राजदान ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि उसके कुछ सहकर्मियों को दंगाइयों की एक भीड़ ने बुरी तरह से पीटा और तभी छोड़ा जब उन्होंने अपनी पहचान 'हिन्दू' के रूप में बताई।

बाइक पर ‘जय श्री राम’ का स्टीकर देख 40 लोगों ने मेरे पिता को मार डाला: नितिन ने सुनाई आपबीती

एक व्यथित हिन्दू ने कहा- "आप आए हैं। बहुत बड़ी बात है। यहाँ तो अभी तक कोई भी नहीं आया, हमारा आदमी मार दिया गया।" नितिन कहते हैं कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया। नितिन ने उस रात कई दरवाजे खटखटाए लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की।

‘AAP पार्षद ताहिर हुसैन के गुंडों ने IB ऑफिसर को मार डाला, उसके घर से चल रहे बम व गोलियाँ’

मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया है कि ताहिर हुसैन के घर से लगातार पेट्रोल बम चलाए जा रहे हैं और गोलीबारी भी की जा रही है। ये बहुत बड़ा आरोप है क्योंकि अंकित शर्मा की हत्या को ख़ुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बहुत ही दुखद क्षति बताया है।

दिल्ली के हालात बेकाबू, तत्काल बुलाई जाए सेना: गो बैक के नारों और घेराव के बाद CM केजरीवाल

दिल्ली दंगों पर केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में सामने आई है जब बलिदानी कॉन्स्टेबल रतनलाल के घर पहुॅंचने पर ​उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। साथ ही देर रात जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों और पूर्व छात्रों ने उनके घर का घेराव भी किया था।

SP सांसद आजम खान ने MLA पत्नी और बेटे के साथ किया सरेंडर, भेजे गए जेल

पिछले साल भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज कोतवाली में मोहम्मद आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तजीन फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही आरोप लगाया था कि अनुचित लाभ लेने के लिए सपा सांसद आजम खान और उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए।

हालात सामान्य बनाने में जुटी हैं एजेंसियाँ, शांति बनाए रखें: दिल्ली दंगों पर पहली बार बोले PM मोदी

"शांति और समरसता हमारी प्रकृति का मूल केंद्र रहा है। मैं दिल्ली के भाइयों-बहनों से अपील करता हूँ कि वो हर परिस्थिति में शांति एवं भाईचारा का माहौल बनाए रखें। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि जितनी जल्दी हो सके, सभी क्षेत्रों में शांति स्थापित हो।"

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें