Homeराजनीतिजिनके हाथ सिखों के ख़ून से रंगे हैं, वो अमित शाह का इस्तीफा माँग...

जिनके हाथ सिखों के ख़ून से रंगे हैं, वो अमित शाह का इस्तीफा माँग रहे: जावड़ेकर का सोनिया को जवाब

कॉन्ग्रेस द्वारा अमित शाह के इस्तीफे की माँग को भाजपा नेता ने हास्यास्पद बताया और कहा कि इससे हास्यास्पद माँग कोई नहीं हो सकती, क्योंकि अमित शाह तो उस दिन से स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं, जिन दिन पहली बार हिंसा भड़की थी।

दिल्ली दंगों पर कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने आज (फरवरी 26, 2020) गृहमंत्री अमित शाह से बहुत सारे सवाल किए और भाजपा पर खुलकर निशाना साधा। सोनिया गाँधी के तीखे वार के बाद भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया। उन्होंने सोनिया गाँधी को जवाब देते हुए कहा कि जिनके हाथ सिखों के खून से रंगे हों, उन्हें राजनीति करने के लिए सवाल नहीं उठाना चाहिए। जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली कॉन्ग्रेस दिल्ली हिंसा पर गंदी राजनीति कर रही है। ऐसे आरोपों से पुलिस का मनोबल गिरता है।

कॉन्ग्रेस द्वारा अमित शाह के इस्तीफे की माँग को भाजपा नेता ने हास्यास्पद बताया और कहा कि इससे हास्यास्पद माँग कोई नहीं हो सकती, क्योंकि अमित शाह तो उस दिन से स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं, जिन दिन पहली बार हिंसा भड़की थी। उनके मुताबिक, कॉन्ग्रेस ने अमित शाह से सवाल किए है कि हिंसा के दौरान वो कहाँ थे, तो बता दें कि अमित शाह ने तो कल सर्वदलीय बैठक की थी। इस बैठक में उन्‍होंने दिल्‍ली में हिंसा की पूरी स्थिति का जायजा लिया था।

अपनी बातचीत में जावड़ेकर ने कॉन्ग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अभी सबका एक मात्र कार्य है कि हिंसा पूर्ण रूप से रुके और स्थायी शांति हो। चर्चा के लिए तो संसद का सत्र है। वहाँ चर्चा कर सकते हैं। और जिनके हाथ सिखों के नरसंहार से रंगे हों, वो यहाँ हिंसा रोकने में सफलता या असफलता की बात कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -