हैदराबाद के प्रीति रेड्डी (बदला हुआ नाम) हत्याकांड को तेलंगाना पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। उनके मुताबिक गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद पाशा और अन्य तीन बहुत दिन से प्रीति के साथ बलात्कार करने की योजना बना रहे थे और टोल प्लाजा पर खड़ी पीड़िता की स्कूटी को भी उन्होंने जानबूझकर पंचर किया था।
उमर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पास की बिल्डिंग में लगे कैमरे भी तोड़ दिए थे, लेकिन पुलिस ने कुछ अन्य फुटेज की मदद से उसे पहचान लिया और उसकी गिरफ्तारी हुई। अब आगे की पूछताछ जारी है।
एक यूजर ने लिखा कि हिन्दुओं को सेंसर बोर्ड से दबंग 3 फिल्म के सर्टिफिकेशन को रद्द करने की माँग करनी चाहिए। क्या फिल्म मेकर्स में इतनी हिम्मत है कि वो पादरियों या मौलवियों को इस तरह से नाचते हुए दिखा सके।
एक शिक़ायत पर कार्रवाई करते हुए, निचली अदालत ने पुलिस को कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।
"सदन में मेरे द्वारा की गई किसी भी टिप्पणी से यदि किसी भी प्रकार से किसी को कोई ठेस पहुँची हो तो उसके लिए मैं ख़ेद प्रकट कर क्षमा चाहती हूँ। परंतु मैं यह भी कहना चाहती हूँ कि संसद में मेरे बयानों को तोड़मरोड़ कर ग़लत ढंग से पेश किया गया है, मेरे बयान का सन्दर्भ कुछ और था।"
आजम खान ने इस दौरान अयोध्यावासियों को संदेश देते हुए कहा कि रामलला किसी एक नहीं, बाकी सब धर्मों के हैं। इसलिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद रामलला को पहली चुनरी वही चढ़ाई जाए, जिसे मुस्लिम कारसेवकों की ओर से आज पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को दिया गया है।
बाल ठाकरे की गिरफ़्तारी से मुंबई में माहौल गर्माने के साथ-साथ सियासी समीकरण भी बिगड़े थे। तब शिवसेना प्रमुख के ख़िलाफ़ व्यक्तिगत प्रतिशोध के रूप में भुजबल को ही दोषी ठहराया गया था। बाल ठाकरे की गिरफ़्तारी शिवसेना के लिए एक भावनात्मक मुद्दा रहा है। पार्टी बार-बार इस घटना के लिए एनसीपी से माफ़ी की माँग करती रही लेकिन अब...
वीडियो में महिला को आरोपित से पूछताछ करते हुए देखा गया जो इस घटना में अपनी ओछी हरक़तों से इनकार कर रहा था। बाद में उसने 'सॉरी' कहा और अनुरोध किया कि महिला उसे पुलिस स्टेशन न ले जाए।
चुनावी नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों ने उत्तर 24 परगना जिले के पानपुर, नैहाटी, मद्राल और बैरकपुर में स्थित भाजपा कार्यालयों की दीवारों और छतों पर हरे रंग से पेंट कर दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के कार्यालय पर टीएमसी का झंडा फहराया।
बिहार के कैमूर में नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने के मामले में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग जैसी घटनाएँ तो हो ही रही थीं अब धारा 144 लगे होने के बावजूद गुस्साई भीड़ ने 4 आरोपितों में से एक का घर जला डाला।