मायावती को यह बात हज़म नहीं हो पा रही है कि राजस्थान में उनके सभी छ: विधायकों ने फिर से कॉन्ग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने 2009 में अशोक गहलोत की सरकार के दौरान भी ऐसा ही किया था। कल भी मायावती ने एक रैली में कॉन्ग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।
तुलसी गबार्ड ने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होने के कारण पहले से ही उनके कई चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसी व्यस्तता के कारण वह 'हाउडी मोदी' में हिस्सा नहीं ले पाएँगी। उन्होंने पीएम मोदी से उनके अमेरिकी दौरे के दौरान मुलाकात की उम्मीद जताई है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने तीनों गायकों को अमेरिका में आयोजित होने वाले शो में न जाने की नसीहत दी है। क्योंकि उनका कहना है कि 17 नवंबर को होने वाला ये इवेंट मिस PAK-USA की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
ओंकार बीना में तेल रिफाइनरी में काम करता था और फेसबुक के माध्यम से छतरपुर की सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली एक छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। कुछ दिन बाद लड़की ने उस पर रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
राहुल गाँधी ने चुनाव के दौरान सरकार गठन के 10 दिनों के भीतर किसानों की क़र्ज़माफ़ी करने का ऐलान किया था। लेकिन लक्ष्मण सिंह के कहना है कि क़र्ज़माफ़ी किसी भी क़ीमत पर संभव नहीं है। राहुल गाँधी को ऐसा वादा नहीं करना चाहिए था।
मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों का एक समूह मुख्य आरोपी आबिद के परिवार से बातचीत करने गया, जहाँ दोनों समुदाय के बीच बवाल मच गया। इसके बाद घरों को जला दिया गया। देर शाम एक गली में लगभग 15 दुकानों को भीड़ ने आग लगा दी।
जशोदाबेन को देखते ही ममता बनर्जी उनकी ओर दौड़ पड़ीं और बातचीत के बाद साड़ी भेंट की। लोकसभा चुनावों के दौरान अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया था ममता बनर्जी उन्हें हर साल कुर्ते और मिठाइयॉं भेजा करती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अयोध्या मामले की सुनवाई बहुत आगे पहुॅंच गई है। यदि पक्ष मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने के इच्छुक हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कलीफुल्ला की अगुवाई वाली मध्यस्थता पैनल के समक्ष हो रही सुनवाई गोपनीय रहेगी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के कई प्रयास हुए। इनमें से अधिकतर विफल कर दिए गए हैं। कुछ के घुसपैठ में सफल होने की आशंका जताते हुए कहा था कि उन्हें दबोचने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
महिला का बीते साल ही तलाक हुआ था। आरोपी अमजद मुंबई में उसकी बहन का पड़ोसी है। महिला जब भी बहन के पास आती वह उसे घुमाने ले जाता। नजदीकियॉं बढ़ने पर उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।