Saturday, April 27, 2024
Homeदेश-समाजफ्लाईओवर के ऊपर 'पैदा' हो गया मज़ार, अवैध अतिक्रमण से घंटों लगता है ट्रैफिक...

फ्लाईओवर के ऊपर ‘पैदा’ हो गया मज़ार, अवैध अतिक्रमण से घंटों लगता है ट्रैफिक जाम: देश की राजधानी की घटना

वहाँ के प्रबंधक का कहना है कि ये एक 'दरगाह' है। उसने अतिक्रमण के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि ये बहुत पुराना है और उसके दादा भी यहाँ बैठते थे।

दिल्ली के एक फ्लाईओवर पर मजार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उस एक छोटे से अतिक्रमण से लोगों को जिस तरह से परेशानी हो रही है, उसे लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। ‘TV9 भारतवर्ष’ ने दिल्ली के इस अतिक्रमण की खबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसे हिन्दू-मुस्लिम के नजरिए से देखने की बजाए विकास के चश्मे से देखने की सलाह दी। आज़ादपुर के इस मजार के कारण ट्रैफिक जाम भी लग रहा है।

दिल्ली हमेशा से ट्रैफिक जाम से पीड़ित रहा है और रोज यहाँ की सड़कों पर लाखों गाड़ियाँ दौड़ती हैं। इसमें लोगों का समय भी बर्बाद होता है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण ये परेशानी और बढ़ जाती है। इन्हीं समस्याओं के कारण कई जगह फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाता है, ताकि गाड़ियाँ आसानी से निकल सके और स्थानीय लोगों को परेशानी भी न हो। लेकिन, अब ऐसे फ्लाईओवर भी अवैध कब्जे के शिकार हो रहे हैं।

ताज़ा घटना दिल्ली के आज़ादपुर की है। बड़ी सब्जी मंडी होने की वजह से ये इलाका जाना जाता है। यहाँ के एक फ्लाईओवर पर अवैध मजार बना दिया गया है। जहाँ से फ्लाईओवर शुरू होता है, वहीं पर एक मजार जैसी संरचना बना दी गई है। वहाँ के प्रबंधक का कहना है कि ये एक ‘दरगाह’ है। उसने अतिक्रमण के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि ये बहुत पुराना है और उसके दादा भी यहाँ बैठते थे।

उसने दावा किया कि साल 2009 के बाद यहाँ कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया और सारी संरचनाएँ पहले की ही है। स्थानीय मुस्लिम दावा करते हैं कि पहले फ्लाईओवर के नीचे मजार हुआ करती थी और अब भी फ्लाईओवर के नीच ‘पीर बाबा’ की कब्र है। मजार को 1950 के पहले का बताया जा रहा है। लेकिन, लोगों को इधर से गुजरने में परेशानी हो रही है और घंटों जाम भी लगते हैं। लेकिन, प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

हाल ही में परेशान होकर एक महिला ने दिल्ली के एक मजार को खुद तहस-नहस कर दिया था। 24 जुलाई, 2021 को उक्त महिला ने प्रशासन पर कोई सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए मजार को तोड़ डाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 3 साल पुरानी इस मजार पर लोग चादर भी चढ़ाते हैं। पुलिस ने उक्त महिला को बुला कर पूछताछ भी की थी। कई हिन्दू संगठनों ने उसका समर्थन किया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe