Homeविविध विषयमनोरंजन'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?': अहमद पटेल के बेटे ने अमीषा पटेल को किया...

‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’: अहमद पटेल के बेटे ने अमीषा पटेल को किया प्रपोज, फिर डिलीट किया ट्वीट, अमीषा ने लिखा था ‘डार्लिंग’

बता दें कि अमीषा पटेल और फैसल पटेल ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक साथ कई तस्वीरें साझा की हुई हैं। इनमें ये दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल सनी देओल के साथ इस साल 'गदर 2' में नजर आएँगी।

कॉन्ग्रेस के दिवंगत नेता और सोनिया गाँधी के बेहद करीबी रहे दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल इन दिनों ट्विटर पर किए गए अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दो दिन पहले फैसल का बर्थडे था। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने उन्हें Twitter पर बर्थडे विश करते हुए लिखा था,”हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग, लव यू। तुम्हारे लिए ये साल सबसे ज्यादा खास रहे।”

इसके जवाब में फैसल ने लिखा, “धन्यवाद अमीषा, मैं पब्लिकली तुम्हें आधिकारिक रूप से प्रपोज कर रहा हूँ। क्या तुम मुझसे शादी करोगी।” हालाँकि, थोड़ी देर बाद ही फैसल ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक ये पोस्ट वायरल हो चुका था। सियासी गलियारों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों के बीच ये चर्चित हो गई और लोग इस पर कमेंट करने लगे।

45 वर्षीय अमीषा और फैसल को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। हालाँकि, फैसल का निकाह हो चुका है। उनकी पहली बीवी जैनब नेडोउ थी। जैनब की कार्डियक और न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों के चलते जून 2017 में मौत हो गई थी।

बता दें कि अमीषा पटेल और फैसल पटेल ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक साथ कई तस्वीरें साझा की हुई हैं। इनमें ये दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल सनी देओल के साथ इस साल ‘गदर 2’ में नजर आएँगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -