Homeविविध विषयमनोरंजन'प्रभाष का नाम लेकर पब्लिसिटी पा रहे अरशद वारसी': 'जर्सी' और 'मक्खी' वाले हीरो...

‘प्रभाष का नाम लेकर पब्लिसिटी पा रहे अरशद वारसी’: ‘जर्सी’ और ‘मक्खी’ वाले हीरो ने साधा निशाना, ‘कल्कि’ पर साउथ और बॉलीवुड में ‘फैन वॉर’

तेलुगु एक्टर सुधीर बाबू ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "रचनात्मक आलोचना करना ठीक है, लेकिन किसी को उलटा सीधा नहीं कहना चाहिए। अरशद वारसी से ऐसे गैरजिम्मेदार अंदाज़ की उम्मीद कभी नहीं की थी। प्रभास का कद छोटी सोच वाले लोगों की टिप्पणियों करने वालों के लिए बहुत बड़ा है।"

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का तेलुगु अभिनेता प्रभास की आलोचना करना कई लोगों को पसंद नहीं आया है। अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू में प्रभास की हालिया फिल्म ‘कल्कि 2898’ की आलोचना की थी। इसके बाद अब प्रभास के फैन्स और कई तेलुगु सिनेमा से जुड़े लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

पूरा मामला अरशद वारसी की कल्कि मूवी पर राय से जुड़ा है। अरशद वारसी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सिनेमा के कई आयामों को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें हालिया दिनों में कौन सी फिल्म सबसे खराब लगी है तो उन्होंने जवाब में इसे कल्कि बताया।

उन्होंने कहा, “मैंने कल्कि हाल ही में देखी जो मुझे अच्छी नहीं लगी। कल्कि में अमिताभ बच्चन अविश्वसनीय लगे। उनके जैसा पावर मुझे भी चाहिए, जिन्दगी बन जाएगी। लेकिन प्रभास को इस फिल्म में जोकर बना दिया। तुमने उसको क्या बना दिया यार, क्यों करते हैं ऐसा समझ में नहीं आता।”

अरशद वारसी की यह टिप्पणी काफी वायरल हो गई। उनकी इस क्लिप को लाखों बार सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। हालाँकि, उनकी इस टिप्पणी को लेकर तेलुगु सिनेमा के कई कलाकार गुस्सा हो गए और अरशद वारसी को सीमा से बाहर जाने वाला बता डाला।

तेलुगु एक्टर सुधीर बाबू ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “रचनात्मक आलोचना करना ठीक है, लेकिन किसी को उलटा सीधा नहीं कहना चाहिए। अरशद वारसी से ऐसे गैरजिम्मेदार अंदाज़ की उम्मीद कभी नहीं की थी। प्रभास का कद छोटी सोच वाले लोगों की टिप्पणियों करने वालों के लिए बहुत बड़ा है।”

वहीं तेलुगु डायरेक्टर अजय भूपति ने कहा, “प्रभास वो शख्स हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचाने के लिए अपना सबकुछ दिया है और कुछ भी करने को तैयार हैं, वो हमारे देश का गौरव हैं। हम आपकी आँखों में उस फिल्म के लिए, ईर्ष्या देख सकते हैं, क्योंकि आपका ग्राफ गिर गया है और आपको कोई नहीं पूछता। अपनी राय देने की एक सीमा और एक तरीका होता है। ऐसा लगता है कि आपने उसके बारे में जो कहा है, वो आप ही हैं।”

वहीं तेलुगु एकत्र नानी इनसे भी आगे बढ़ गए। उन्होंने अरशद वारसी की टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर कहा, “जिस आदमी के बारे में आप बात कर रहे हैं, वो अब तक सबसे ज्यादा पब्लिसिटी इसी बात से पाया है। आपलोग खाली में एक मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हो।”

कल्कि 2898 AD फिल्म जून, 2024 में आई थी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हसन जैसे कलाकरों ने काम किया था। इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर लगभग ₹1000 करोड़ की कमाई हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -