Homeविविध विषयमनोरंजनमुंबई पहुँची कंगना, ऑफिस पर अब नहीं चलेगी BMC की JCB: बॉम्बे हाईकोर्ट ने...

मुंबई पहुँची कंगना, ऑफिस पर अब नहीं चलेगी BMC की JCB: बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक

BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। BMC की टीम बुधवार सुबह ही बुलडोजर और JCB मशीनें लेकर बाँद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुँची और कंगना रनौत के ऑफिस को गिराने लगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत की संपत्ति पर BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) की तोड़फोड़ पर रोक लगाई है। इस मामले पर कल दोपहर तीन बजे फिर से सुनवाई होगी। बुधवार (सितम्बर 09, 2020) को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई पहुँचने से पहले ही BMC ने उनके मुंबई स्थित ‘मणिकर्णिका फिल्म्ज’ ऑफिस में कथित अवैध निर्माण में तोड़फोड़ शुरू कर डाली। कंगना के वकील ने कहा है कि BMC इस इमारत को उनके जवाब को अस्वीकर करने से पहले ही तोड़ने के लिए तैयार थी।

BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। BMC की टीम बुधवार सुबह ही बुलडोजर और JCB मशीनें लेकर बाँद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुँची और कंगना रनौत के ऑफिस को गिराने लगी। इस पर कंगना ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) क्यों है।

कंगना रनौत मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँच चुकी हैं, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

BMC द्वारा कंगना रनौत का दफ्तर तोड़े जाने को लेकर कंगना ने ट्वीट कर कहा, “मणिकर्णिका फिल्म्स में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है। आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम , जय श्री राम।”

राजदीप सरदेसाई ने पूछा, कानून रिया चक्रवर्ती के अधिकार की रक्षा कब करेगा?

वहीं इंडिया टुडे के प्रोपेगेंडा पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा कंगना के ऑफिस में की जा रही तोड़फोड़ पर रोक लगाए जाने की सूचना देते हुए कहा है कि कानून राज्य के विरुद्ध नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा करता है, क्या ऐसा ही रिया चक्रवर्ती के मामले में भी होगा?

गौरतलब है कि राजदीप सरदेसाई शुरू से ही बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में आरोपित रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए उनके मीडिया मैनेजर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कुछ ही दिन पहले राजदीप सरदेसाई ने अपने चैनल पर रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू कर उन्हें ‘क्लीन चिट’ देने का भी प्रयास किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -