Homeविविध विषयमनोरंजन'मेरे बाल पकड़ कर किया अप्राकृतिक सेक्स': भोजपुरी अभिनेत्री प्रियांशु सिंह का अभिनेता पुनीत...

‘मेरे बाल पकड़ कर किया अप्राकृतिक सेक्स’: भोजपुरी अभिनेत्री प्रियांशु सिंह का अभिनेता पुनीत सिंह राजपूत पर आरोप, FIR दर्ज करवा कर माँगा न्याय

प्रियांशु ने आगे बताया कि कोई भी लड़की अपने रिश्तों के ऐसे बुरे अनुभव साझा नहीं करना चाहती पर उन्होंने ऐसा न्याय की उम्मीद के साथ किया है। प्रियांशु ने पुनीत के खिलाफ 1 अगस्त 2023 को FIR भी करवाई है। उन्होंने भविष्य में पुनीत से शादी न करने का एलान करते हुए उसे जल्द से जल्द सजा सजा होने की उम्मीद जताई।

भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियांशु सिंह ने अपने सह अभिनेता पुनीत सिंह राजपूत पर रेप और अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। उन्होंने पुनीत के खिलाफ 1 अगस्त 2023 को FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में पुनीत पर शादी का झाँसा देकर मुकर जाने का भी आरोप है। प्रियांशु का कहना है कि अब वो पुनीत से शादी नहीं करेंगी। बताते चलें कि दोनों कई फिल्मों और वीडियो में साथ काम कर चुके हैं।

प्रियांशु ने 31 अगस्त 2023 को ET टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में ये खुलासा किया। प्रियांशु के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी और पुनीत की मुलाकात हुई थी। शुरुआत में प्रियांशु को पुनीत का व्यवहार काफी सौम्य लगा। पुनीत भी फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहता था। आरोप है कि इसके लिए पुनीत ने प्रियांशु के सम्पर्कों का इस्तेमाल किया।

प्रियांशु ने आगे बताया कि पुनीत ने हमेशा उनसे शादी का वादा किया। थोड़े समय बाद पुनीत का प्रियांशु के घर आना-जाना शुरू हो गया। पुनीत ने खुद को प्रियांशु के घर के आस-पास ही शिफ्ट कर लिया। आरोप है कि एक दिन जब प्रियांशु घर में अकेली थी, तब पुनीत वहाँ शराब के नशे में आया। पुनीत ने प्रियांशु से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

अगले दिन प्रियांशु ने रोते हुए उसकी करतूत बताई। जब प्रियांशु ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही, तब पुनीत गिड़गिड़ा कर माफ़ी माँगने लगा। पुनीत ने उस रात की घटना के लिए माफ़ी माँगी और भविष्य में शादी करने का भरोसा दिया। माफ़ी माँगने के बावजूद एक दिन फिर पुनीत ने प्रियांशु के बाल पकड़े और उनसे अप्राकृतिक सेक्स किया।

प्रियांशु ने आगे बताया कि कोई भी लड़की अपने रिश्तों के ऐसे बुरे अनुभव साझा नहीं करना चाहती पर उन्होंने ऐसा न्याय की उम्मीद के साथ किया है। प्रियांशु ने पुनीत के खिलाफ 1 अगस्त 2023 को FIR भी करवाई है। उन्होंने भविष्य में पुनीत से शादी न करने का एलान करते हुए उसे जल्द से जल्द सजा सजा होने की उम्मीद जताई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी का ‘पुलिस भी सरकार हटाना चाहती है’ दावा: क्या संस्थानों में अविश्वास फैलाकर रची जा रही है ‘सत्ता परिवर्तन’ की साजिश?

राहुल गाँधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा, "इनको हटाइए।" जानिए इस दावे, तथ्य और संस्थानों में अविश्वास फैलाने के आरोपों की पूरी कहानी।

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।
- विज्ञापन -