Homeविविध विषयमनोरंजनजैकलीन फर्नांडीज ने मिरर सेल्फी में सुकेश चंद्रशेखर को किया किस, फोटो सामने आने...

जैकलीन फर्नांडीज ने मिरर सेल्फी में सुकेश चंद्रशेखर को किया किस, फोटो सामने आने से 200 करोड़ वसूली मामले में नया मोड़

जैकलीन फर्नांडीज से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी, अभिनेता लीना मारिया पॉल से जुड़े मामले में सात घंटे तक दिल्ली में पूछताछ की थी।

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर की नजदीकियाँ चर्चा में हैं। बॉलीवुड न्यूज वेबसाइट ‘बॉलीवुड हंगामा‘ ने अपने पोर्टल पर दोनों की एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें जैकलीन मिरर सेल्फी में सुकेश को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। खबरें हैं कि सुकेश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थे। पिछले हफ्ते भी दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने इस खबर की पुष्टि की थी।

बीते महीने, जैकलीन फर्नांडीज से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी, अभिनेता लीना मारिया पॉल से जुड़े मामले में सात घंटे तक दिल्ली में पूछताछ की थी। चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक पहले भी दावा कर चुके हैं कि जैकलीन सुकेश के साथ रिश्ते में थीं। हालाँकि, जैकलीन की ओर से इसे नकार दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते जाँच एजेंसियों के हाथ जो तस्वीर लगी थी, उसमें सुकेश और जैकलीन एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई दे रहे थे। यह तस्वीर उस समय की बताई गई थी, जब सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आया था। तिहाड़ से निकलने के बाद वह फ्लाइट से चेन्नई गया और वहाँ फाइव स्टार होटल में जैकलीन से मिला था।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर को पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने जेल के अंदर बंद रहते हुए 200 करोड़ रुपए वसूली का रैकेट चलाया था। दिल्ली पुलिस ने अपने चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर और 13 अन्य पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 200 करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में जैकलीन को मुख्य गवाह माना जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -