Tuesday, April 30, 2024
Homeदेश-समाजअल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल अवॉर्ड के...

अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल अवॉर्ड के विजेताओं को किया सम्मानित, पंकज त्रिपाठी ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान नरगिस दत्त अवॉर्ड भी 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट के लिए आर माधवन को सम्मानित किया गया।

‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ की घोषणा के एक माह बाद मंगलवार (17 अक्टूबर, 2023) को दिल्ली में सभी विजेताओं का सम्मान किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस साल सम्मान पाने वालों में अल्लू अर्जुन का खास जिक्र हो रहा है, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तेलुगु फिल्मों से ये पुरस्कार पाने वाले वो पहले अभिनेता हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया।

आलिया-कृति का रहा जलवा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, तो कृति सेनन को ‘मिमी’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंकज त्रिपाठी को मिमी फिल्म में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान दिया गया। पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान नरगिस दत्त अवॉर्ड भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट के लिए आर माधवन को सम्मानित किया गया।

अल्लू अर्जुन पहले साउथ एक्टर

तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर फिल्म को कई पुरस्कार मिले। स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह को मिला, जिसे लेने के लिए खुद करन जौहर भी मौजूद रहे।

वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के सम्मान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के आयोजन के दौरान वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “वहीदा रहमान जी को ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म जगत के शिखर पर अपना स्थान बनाया है। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने गरिमा, आत्म-विश्वास और मौलिकता से युक्त महिला के रूप में अपनी पहचान बनाई है।”

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, “सभी देशवासियों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है तथा स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वाले पूर्वजों का सादर स्मरण किया है। जलियांवाला बाग का नरसंहार और उसके बाद की घटनाएं हमारी सामूहिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। आज पुरस्कृत ‘सरदार उधम’ नामक फिल्म के द्वारा जलियाँवाला बाग से जुड़ी स्वाधीनता संग्राम की एक महत्वपूर्ण धारा से दर्शकों का परिचय होता है।” नीचे हम राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट दे रहे हैं।

इन्हें मिले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बेस्ट मिशिंग फिल्म- बूम्बा राइड

बेस्ट असमी फिल्म- अनुर

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- आरआरआर

बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट-आरआरआर

स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह

बेस्ट लिरिक्स- कोंडा पोलम

बंगाली फिल्म- kalkokkho- House Of Time

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम

बेस्ट गुजराती फिल्म- लास्ट फिल्म शो

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

बेस्ट मैथिली फिल्म- समानांतर

बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा काय जाला

बेस्ट मलयालम फिल्म- होम

बेस्ट मितेलियन फिल्म- eikhoigi yum

बेस्ट उड़िया फिल्म- प्रतीक्षा

बेस्ट तमिल फिल्म- kadaisi vivasayi

बेस्ट तेलगु फिल्म- uppena

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा द राइज

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी (प्रीतिशील सिंह डिसूजा)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम (वीरा कपूर)

बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी (संजय लीला भंसाली)

बेस्ट स्कीनप्ले-गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट डायलॉग राइटर- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट सिनमैटोग्राफी- सरदार उधम

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- श्रेया घोषाल

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- काल भैरव

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- छेल्लो शो

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट डायरेक्शन- गोदावरी

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)

बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मिडिल क्लास की संपत्ति नीलाम, कॉरपोरेट लोन माफ’: बैंक की नीलामी विज्ञापन पर ‘द हिंदू’ की डिप्टी एडिटर ने किया गुमराह, जानिए सच

अंग्रेजी समाचार द हिन्दू की डिप्टी एडिटर विजेता सिंह लोन 'वेव ऑफ' करने और 'राइट ऑफ' करने को लेकर भ्रमित हो गईं।

सेल्युलर जेल में हिंदुत्व को लेकर खुली वीर सावरकर की आँख, मुस्लिम कैदियों के अत्याचारों ने खोली ‘घर वापसी’ की राह: ‘नायक बनाम प्रतिनायक’...

सेल्युलर जेल में हिंदू क्रांतिकारी बहुसंख्यक थे। उनको नियंत्रित करने और यातनाएँ देने के मकसद से जेलर बारी ने मुसलमान अपराधी कैदियों को वार्डर, पहरेदार और हवलदार वगैरह नियुक्त कर दिया था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -