Homeविविध विषयमनोरंजन'किस प्रेशर में सुशांत ने उठाया वो कदम? अमित शाह सर, प्लीज CBI इंक्वायरी...

‘किस प्रेशर में सुशांत ने उठाया वो कदम? अमित शाह सर, प्लीज CBI इंक्वायरी करे’ – गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की गुहार

"माननीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती हूँ। अब सुशांत के निधन को एक माह से ज्यादा बीत चुका है। मेरा न्याय के मामले में सरकार पर पूरा विश्वास है। मैं अनुरोध करती हूँ कि इस मामले में सीबीआई जाँच हो।"

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब एक महीने से ज्यादा हो चुका है। मगर उनके चाहने वाले अब भी इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं कि सुशांत कभी ऐसा कदम उठा सकते थे। हर कोई इस मामले को संदेह की नजर से देख रहा है। पिछले दिनों कई कलाकारों व दिग्गजों ने उनकी मौत पर सीबीआई जाँच की भी माँग की थी। अब यही माँग उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती ने की है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके गृहमंत्री अमित शाह से सुशांत के मामले में सीबीआई जाँच की माँग की है। उन्होंने लिखा, “माननीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती हूँ। अब सुशांत के निधन को एक माह से ज्यादा बीत चुका है। मेरा न्याय के मामले में सरकार पर पूरा विश्वास है। मैं अनुरोध करती हूँ कि इस मामले में सीबीआई जाँच हो।”

अपने अगले ट्वीट में रिया लिखती हैं, “मैं इस मामले में सीबीआई जाँच के लिए आपसे अनुरोध करती हूँ। मैं जानना चाहती हूँ कि आखिर किस दबाव में सुशांत ने ये कदम उठाया।”

यहाँ बता दें कि पिछले कुछ समय में रिया चक्रवर्ती की चुप्पी को लेकर सुशांत के चाहने वालों ने उन पर कई तरह के सवाल उठाए थे। उन पर आरोप लगा था कि सुशांत की मौत के पीछे रिया चक्रवर्ती का भी हाथ हो सकता है। इसलिए उनसे भी सख्ती से पूछताछ की जाए।

हालाँकि, इन आरोपों पर अभी तक रिया ने कुछ नहीं कहा था। मगर आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि अब उन्हें रेप की धमकियाँ मिलने लगी हैं। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए धमकियों का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा:

“मुझे गोल्ड डिगर कहा गया, मैं चुप रही। मुझे हत्यारा कहा गया मैं चुप रही…लेकिन मेरी यह चुप्पी आपको यह कहने का अधिकार कैसे देती है कि आप मुझसे बोलो कि मेरा रेप हो जाए या मेरी हत्या कर दी जाए। जो आपने कहा है क्या आप उसकी गंभीरता जानते हैं। यह अपराध है और कानून के मुताबिक कोई भी इस चीज का शिकार नहीं बनना चाहिए। मैं साइबर क्राइम हेल्पलाइन और साइबर क्राइम इंडिया से निवेदन करती हूँ कि इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए। बहुत हो गया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -