Homeविविध विषयमनोरंजन'मेरे जीजा से एक्स-वाइफ कविता का अफेयर था, माँ ने कई बार रंगे हाथ...

‘मेरे जीजा से एक्स-वाइफ कविता का अफेयर था, माँ ने कई बार रंगे हाथ पकड़ा’: शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने किए कई खुलासे

“मुझे काफी दुख पहुँचा है कि मेरी पत्नी के बर्थडे के कुछ दिन बाद 11 साल पुरानी खबर फिर से वायरल होती है और आधी-अधूरी जानकारी सामने लाने के साथ हमें बदनाम करने की कोशिश करती है। जाहिर तौर पर यह एक एजेंडा है। मैंने 12 साल तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब बहुत हुआ।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपनी एक्स-वाइफ कविता के आरोपों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी एक्स-वाइफ कविता का उनकी बहन के पूर्व पति के साथ अफेयर था, जिसके कारण उन्होंने अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया था। राज का कहना है कि शिल्पा नहीं चाहती थीं कि वह कविता और उनके तलाक के पीछे की वजह को सार्वजनिक करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने एक्स-वाइफ के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू में कविता ने उनकी और राज की शादी तोड़ने के लिए शिल्पा शेट्टी को जिम्मेदार ठहराया था। राज ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कविता से अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, “मुझे काफी दुख पहुँचा है कि मेरी पत्नी के बर्थडे के कुछ दिन बाद 11 साल पुरानी खबर फिर से वायरल होती है और आधी-अधूरी जानकारी सामने लाने के साथ हमें बदनाम करने की कोशिश करती है। जाहिर तौर पर यह एक एजेंडा है। मैंने 12 साल तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब बहुत हुआ।” उन्होंने कहा, “वह अपनी टूटी हुई शादी के लिए एक सेलिब्रिटी को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि शादी टूटने का कारण वह खुद थी।”

कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर था

राज कुंद्रा ने आरोप लगाया कि जब वे लंदन में थे, तब कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने बताया, “मेरी माँ ने कविता और जीजा वंश को एक साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा था। वह मेरे जीजा के बेहद करीब आ गई थी। उसके साथ अधिक से अधिक समय बीता रही थी, खासकर जब मैं बिजनेस ट्रिप पर होता था। यहाँ दो परिवार बर्बाद हो रहे थे और उन्होंने जरा भी नहीं सोचा।”

बेटी से भी नहीं मिलने दिया

राज आगे कहते हैं कि वह अपनी बेटी से मिलना चाहते थे, लेकिन कविता और उनके परिवार ने ऐसा नहीं होने दिया। कोर्ट ने भी बच्ची की कस्टडी कविता को सौंप दी थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ 40 दिन की बच्ची से बिछड़ना बहुत दुखदाई था। तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी बेटी को नहीं देखा है। उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी बेटी उनसे मिलने जरूर आएगी।

उन्होंने कहा, “कविता ने मुझे धोखा दिया ठीक है, मगर जिस तरह दो परिवार बर्बाद हुए हैं उसके लिए मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर सकता। मेरे इंटरव्यू से शिल्पा नाराज हैं मगर सच को कभी न कभी सामने आना ही था।”

बता दें कि राज कुंद्रा ने लंदन की एक बिजनेस फैमिली की बेटी कविता से लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप के बाद साल 2003 में शादी रचाई थी, लेकिन दोनों 3 साल के बाद ही अलग हो गए थे। इनका साल 2006 दिसंबर में तलाक हो गया था। इसके करीब तीन साल बाद 2009 में राज ने शिल्पा से शादी रचाई थी। राज और शिल्पा के दो बच्चे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -