Homeविविध विषयमनोरंजन'मेरी सेक्स लाइफ उतनी इंटरेस्टिंग नहीं': तापसी पन्नू ने बताई 'कॉफी विद करण' में...

‘मेरी सेक्स लाइफ उतनी इंटरेस्टिंग नहीं’: तापसी पन्नू ने बताई ‘कॉफी विद करण’ में नजर नहीं आने की वजह, बॉलीवुड गैंग में घुसपैठ के लिए सालों से मार रही हाथ-पैर

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों जब इसका ट्रेलर आया था तो नेटिजन्स ने पूछा था कि इतनी फ्लॉप फिल्मों के बाद भी तापसी पन्नू को बॉलीवुड में काम कौन दे रहा है।

बॉलीवुड गैंग में घुसपैठ के लिए तापसी पन्नू सालों से हाथ-पैर मार रही हैं। इसको लेकर उनका कंगना रनौत से विवाद भी हो चुका है। फिर भी फिल्में मिलने के बावजूद गैंग के लिए वे आउटसाइडर ही हैं। अब एक सवाल के जवाब में तापसी ने कहा है कि उनकी सेक्स लाइफ ‘कॉफी विद करण’ के लायक नहीं है।

पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों जब इसका ट्रेलर आया था तो नेटिजन्स ने पूछा था कि इतनी फ्लॉप फिल्मों के बाद भी तापसी पन्नू को बॉलीवुड में काम कौन दे रहा है। स्पेनिश फिल्म ‘मिराज’ की कॉपी बताई जा रही इस फिल्म के लिए वह इन दिनों जमकर प्रचार कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ‘दोबारा’ को प्रमोट कर रहे थे। उसी समय करण जौहर बगल के कमरे में अपने चैट शो का प्रचार कर रहे थे। इसको ध्यान में रखते हुए मीडिया ने तापसी से पूछा कि उन्हें करण के शो में क्यों नहीं बुलाया गया? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा, “मेरी सेक्स लाइफ उतनी इंटरेस्टिंग नहीं है कि मुझे ‘कॉफी विद करण’ में इनवाइट किया जा सके।” यह जवाब काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि करण जौहर का शो इन दिनों सेक्स से जुड़े सवालों को लेकर चर्चा में है। करण ने हाल ही में करीना कपूर खान से शो पर बच्चे पैदा होने के बाद सेक्स लाइफ के बारे में सवाल किया था। विजय देवरकोंडा से भी उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछा था। आलिया भट्ट से उनकी सुहागरात को लेकर सवाल किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -