Homeविविध विषयअन्यविवेक ओबेरॉय ने कहा- नहीं है BJP से कोई संबंध, सांसद बनने का ऑफ़र...

विवेक ओबेरॉय ने कहा- नहीं है BJP से कोई संबंध, सांसद बनने का ऑफ़र ठुकरा चुका हूँ

विवेक ने राजनीति में आने के संदेहों को दूर करते हुए कहा कि वो एक फ़िल्ममेकर हैं, राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालाँकि, वो पीएम नरेंद्र मोदी फ़िल्म की रिलीज़ टलने से काफ़ी दुखी हैं जिसे लेकर वो काफी उत्साहित थे।

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को लेकर आए दिन चर्चा में घिरे रहते हैं। इन चर्चाओं का राजनीतिक रूप ले लेना कोई नई बात नहीं हैं। कभी उनके पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जाते हैं तो कभी चुनाव प्रचार करने की ख़बरें रफ़्तार पकड़ती दिखती हैं।

फ़िलहाल, नई बात ये है कि विवेक ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट किया है कि वो बीजेपी पार्टी से संबंधित नहीं हैं, उनका कोई पॉलिटिकल कनेक्शन नहीं है और न ही कोई उनका कोई पॉलिटिकल एजेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें राजनीति में आना ही होता तो वो 5 बार मिले ऑफ़र को स्वीकार कर सांसद का टिकट ले लेते।  

विवेक ने राजनीति में आने के संदेहों को दूर करते हुए कहा कि वो एक फ़िल्ममेकर हैं, राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालाँकि, वो पीएम मोदी फ़िल्म की रिलीज़ टलने से काफ़ी दुखी हैं जिसे लेकर वो काफी उत्साहित थे। डेढ़ साल में बनकर तैयार होने वाली इस फ़िल्म से विवेक को काफ़ी उम्मीदें थी, लेकिन रिलीज के एक दिन पहले रोक लगने से वो आहत हैं।

मतदाताओं को प्रभावित करने वाले तर्क को वे बेईमानी करार देते हुए कहते हैं कि यदि ऐसा होता तो फिर वोटर्स तो विज्ञापनों, राजनीतिक विचारों और संपादकीय आदि से भी प्रभावित हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, विवेक को अब यह उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्दी ही इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने देगा। ऐसी उम्मीद उन्हें इसलिए है क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा फ़िल्म देखने के बाद विवेक को आयोग की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हालाँकि, विवेक ने चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया को शेयर करने से ख़ुद को रोक लिया, लेकिन वो इस प्रतिक्रिया से काफ़ी ख़ुश हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फ़िल्म पर चुनाव आयोग की रोक लगने के बाद उसका ट्रेलर भी यूट्यूब से हटा दिया गया था। इस फ़िल्म को संदीप सिंह, सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है वहीं फ़िल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -