Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय5 साल का सबसे बड़ा हमला: अरबिंदा में 35 की मौत, जवानों ने 80...

5 साल का सबसे बड़ा हमला: अरबिंदा में 35 की मौत, जवानों ने 80 आतंकी भी मार गिराए

"इस कायरतापूर्ण हमले में हमारे 8 जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए लोगों में से ज्यादातर महिलाएँ हैं और कुल 35 लोगों की जान गई है। सुरक्षा बलों के हमारे जवानों ने आतंकियों का पूरे साहस के साथ सामना किया।"

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के अरबिंदा शहर में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। इसमें 35 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए। राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए।

हमले के बाद बुर्किना फासो की सेना ने बयान जारी कर इसे कायरतापूर्ण हमला करार दिया। बताया कि हमले में 8 जवानों की मौत हो गई। सेना ने कहा, “इस कायरतापूर्ण हमले में हमारे 8 जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए लोगों में से ज्यादातर महिलाएँ हैं और कुल 35 लोगों की जान गई है। सुरक्षा बलों के हमारे जवानों ने आतंकियों का पूरे साहस के साथ सामना किया।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 5 साल में हुआ यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

राष्ट्रपति ने इस आतंकी घटना के बाद देश में 2 दिनों का शोक घोषित किया है। जाँच एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि मामले की जाँच चल रही है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वहाँ खूनी संघर्ष की घटनाएँ कई बार हो चुकी हैं। बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं, जहाँ अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। इस पूरे इलाके में 2015 के आसपास से आतंकी घटनाओं में इजाफा देखा गया है।

उस्मान खान ने किया लंदन ब्रिज पर हमला, कश्मीर में आतंकी ट्रेनिंग के लिए जुटा रहा था पैसे

कश्मीर में हमला कर सकता है इस्लामिक आतंकी संगठन: ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट

गाय पर बम बाँधकर सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे ISIS आतंकी, अपने तरह की यह पहली घटना

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -