Tuesday, April 22, 2025
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय5 साल का सबसे बड़ा हमला: अरबिंदा में 35 की मौत, जवानों ने 80...

5 साल का सबसे बड़ा हमला: अरबिंदा में 35 की मौत, जवानों ने 80 आतंकी भी मार गिराए

"इस कायरतापूर्ण हमले में हमारे 8 जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए लोगों में से ज्यादातर महिलाएँ हैं और कुल 35 लोगों की जान गई है। सुरक्षा बलों के हमारे जवानों ने आतंकियों का पूरे साहस के साथ सामना किया।"

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के अरबिंदा शहर में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। इसमें 35 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए। राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए।

हमले के बाद बुर्किना फासो की सेना ने बयान जारी कर इसे कायरतापूर्ण हमला करार दिया। बताया कि हमले में 8 जवानों की मौत हो गई। सेना ने कहा, “इस कायरतापूर्ण हमले में हमारे 8 जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए लोगों में से ज्यादातर महिलाएँ हैं और कुल 35 लोगों की जान गई है। सुरक्षा बलों के हमारे जवानों ने आतंकियों का पूरे साहस के साथ सामना किया।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 5 साल में हुआ यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

राष्ट्रपति ने इस आतंकी घटना के बाद देश में 2 दिनों का शोक घोषित किया है। जाँच एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि मामले की जाँच चल रही है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वहाँ खूनी संघर्ष की घटनाएँ कई बार हो चुकी हैं। बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं, जहाँ अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। इस पूरे इलाके में 2015 के आसपास से आतंकी घटनाओं में इजाफा देखा गया है।

उस्मान खान ने किया लंदन ब्रिज पर हमला, कश्मीर में आतंकी ट्रेनिंग के लिए जुटा रहा था पैसे

कश्मीर में हमला कर सकता है इस्लामिक आतंकी संगठन: ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट

गाय पर बम बाँधकर सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे ISIS आतंकी, अपने तरह की यह पहली घटना

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

8 धमाके, 279 मौतें, 500+ घायल और 2 हजार मुस्लिम गिरफ्तार: ISIS ने जब ईस्टर का दिन चुनकर दहलाया पूरा श्रीलंका, बुर्के तक पर...

इस हमले को लेकर भारत ने पहले ही श्रीलंकाई खुफिया एजेंसियों को चेतावनियाँ दी थी, लेकिन उनके ध्यान ना देने के चलते 200+ जानें गईं।

ब्राह्मणों पर मू#ने की बात करने वाले अनुराग कश्यप को आ गई अक़्ल? अब माँग रहे ‘दिल से माफ़ी’, कहा – गुस्से में भूल...

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अपने गुस्से को जिम्मेदार ठहराया है और इसपर काम करने की बात कही है। साथ ही माँगी माफ़ी।
- विज्ञापन -