Homeविविध विषयअन्य'बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज मेडल जरूर जीतेंगे' - टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल हार के बाद...

‘बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज मेडल जरूर जीतेंगे’ – टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल हार के बाद पिताजी की उम्मीद पक्की

टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अज़रबैजान के जिस हाजी एलियेव से बजरंग का मुकाबला हुआ, वह तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अज़रबैजान के हाजी एलियेव से हारने के बाद उनकी गोल्ड और सिल्वर मेडल की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं लेकिन अभी भी वो ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं। उनके पिताजी ने कहा है कि खेल में हार-जीत लगी रहती है लेकिन बजरंग कल ब्रॉन्ज मेडल जरूर जीतेंगे।

ज्ञात हो कि बजरंग ने 65 किग्रा वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मोर्टेजा घियासी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। बजरंग शुरुआत में पिछड़ गए थे लेकिन वापसी करते हुए उन्होंने ईरानी पहलवान को चित कर दिया। इसके बाद बजरंग को विक्ट्री बाय फॉल रूल से विजेता घोषित किया गया। क्वार्टर फाइनल में मिली जीत के बाद उनका मुकाबला अजरबैजान के हाजी अलीयेव से तय हुआ।

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले बजरंग शुरुआत से ही मेडल का दावेदार माना जा रहा था। सेमीफाइनल में जिन अज़रबैजान के हाजी एलियेव से बजरंग का मुकाबला हुआ, वह तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारत अब तक 5 मेडल जीत चुका है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज और लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा गुरुवार (05 अगस्त 2021) को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता। ओलंपिक खेलों में भारत को कुश्ती में अब तक 6 मेडल मिल चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -