Homeविविध विषयअन्य42 दिन में ही टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की दूसरी इनिंग...

42 दिन में ही टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की दूसरी इनिंग समाप्त, कहा था- इंजेक्शन लेकर फिट हो जाते हैं क्रिकेटर

यह चेतन शर्मा का बतौर चीफ सेलेक्टर दूसरा कार्यकाल था। उन्हें 7 जनवरी 2023 को दोबारा बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर बनाया था। उससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने शर्मा सहित पूरी चयन समिति की ही छुट्टी कर दी थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। एक स्टिंग में फँसने के बाद से ही शर्मा के इस्तीफे को लेकर अटकलें लग रही थी। स्टिंग में उन्होंने इंजेक्शन लेकर क्रिकेटरों के फिट होने जैसे कई दावे किए थे।

यह चेतन शर्मा का बतौर चीफ सेलेक्टर दूसरा कार्यकाल था। उन्हें 7 जनवरी 2023 को दोबारा बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर बनाया था। उससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने शर्मा सहित पूरी चयन समिति की ही छुट्टी कर दी थी।

पिछले दिनों ज़ी न्यूज ने चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन किया था। चेतन शर्मा ने खुफिया कैमरे के सामने कहा था कि खिलाड़ी 80 फीसदी फिटनेस पर भी खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि भारतीय क्रिकेटर फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। उन्हें पता है कि कौन से इंजेक्शन डोपिंग में नहीं आते हैं। खिलाड़ी 80 फीसदी फिटनेस पर भी खेलने को तैयार हैं। वे इंजेक्शन लेते हैं और खेलना शुरू करते हैं।

चेतन शर्मा ने सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच अहंकार की लड़ाई होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि गांगुली ने रोहित का पक्ष नहीं लिया, लेकिन उन्होंने विराट को कभी पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया के खिलाड़ी सेलेक्टर के टच में रहते हैं। रोहित उनसे फोन पर आधा-आधा घंटा बात करते हैं और हार्दिक पांड्या उनके घर आते रहते हैं।

स्टिंग में किए गए दावे

  • भारतीय क्रिकेटर फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। उन्हें पता है कि कौन से इंजेक्शन डोपिंग में नहीं आते हैं। खिलाड़ी 80 फीसदी फिटनेस पर भी खेलने को तैयार हैं। वे इंजेक्शन लेते हैं और खेलना शुरू करते हैं।
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई लड़ाई नहीं है। लेकिन इगो प्रॉब्लम है। दोनों बड़े फिल्मी सितारों की तरह हैं। आप कह सकते हैं, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र।
  • टीम इंडिया के खिलाड़ी सेलेक्टर के टच में रहते हैं। रोहित मुझसे फोन पर आधा-आधा घंटा बात करता है। हार्दिक पांड्या मेरे घर आते रहते हैं।
  • जसप्रीत बुमराह को 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्ती टीम में शामिल गया था। उसकी चोट इतनी गंभीर है कि यदि वे ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का एक भी मैच खेलते, तो वह कम से कम एक साल के लिए बाहर हो जाते।
  • सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच अहंकार की लड़ाई है। गांगुली ने रोहित का पक्ष नहीं लिया। लेकिन उन्होंने विराट को कभी पसंद नहीं किया।
  • T20 में शुभमन गिल जैसों को मौका देने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे मजबूत प्लेयर्स को ‘आराम’ दिया जाता है। हार्दिक पंड्या लंबे समय में कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। रोहित शर्मा अब T20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
  • मैं टीम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल और अन्य 15-20 खिलाड़ियों को लेकर आया हूँ।
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -