Homeविविध विषयअन्यकंगना के 'आजादी' वाले बयान खिलाफ AAP की प्रीति मेनन ने मुंबई पुलिस से...

कंगना के ‘आजादी’ वाले बयान खिलाफ AAP की प्रीति मेनन ने मुंबई पुलिस से की शिकायत, देशद्रोह के तहत कार्रवाई की माँग

AAP नेता प्रीति मेनन के अलावा शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने, जितना खून, बलिदान बहाया, झांसी की रानी को लेकर, सब बेकार है, सिर्फ मालिक खुश होने चाहिए।"

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी पर दिए गए बयान के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मेनन ने कंगना की टिप्पणी को देशद्रोह बताते हुए मुंबई पुलिस से उनके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की माँग की है।

प्रीति ने अपने ट्वीट में शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, “टाइम्स नाऊ पर कंगना रनौत के देशद्रोही और भड़काऊ बयानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हेतु मुंबई पुलिस को धारा 504, 505, और 124 ए के तहत शिकायत दी है। उम्मीद है मुंबई पुलिस कोई एक्शन लेगी।”

बता दें कि प्रीति मेनन के अलावा शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने, जितना खून, बलिदान बहाया, झांसी की रानी को लेकर, सब बेकार हैं, सिर्फ मालिक खुश होने चाहिए।”

वहीं, सांसद वरुण गाँधी ने भी कंगना के बयान पर अपनी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था, “कभी महात्मा गाँधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पांडेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?”

इसके बाद कंगना ने भी वरुण के इस ट्वीट पर पलटवार किया था। उन्होंन बताया कि उन्होंने स्पष्ट रूप से जिक्र किया था कि 1857 का युद्ध भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था जिसे दबा दिया गया, जिसके बाद अंग्रेजों और अत्याचार और क्रूरता की घटनाओं को अंजाम देना और तेज़ कर दिया। कंगना रनौत ने तंज कसते हुए कहा, “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लगभग एक सदी बाद हमें गाँधी के भीख के कटोरे में रख कर आज़ादी मिली। जा और रो अब।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।
- विज्ञापन -