Homeविविध विषयअन्यएक दिन यूँ ही भारत के लिए निकल पड़ी डेनमार्क की युवती, 10 महीने...

एक दिन यूँ ही भारत के लिए निकल पड़ी डेनमार्क की युवती, 10 महीने बाद लिखा- यह जीवन का सबसे अच्छा फैसला, यही है असली जिंदगी: जानिए क्यों कह रही- एक बार भारत जरूर आएँ?

एस्ट्रिड मूल रूप से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की रहने वाली हैं। वहाँ उनकी ज़िंदगी अच्छी थी—नौकरी, दोस्त, घर सबकुछ था। लेकिन कोपेनहेगन की एक जैसी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से वे ऊब गई थीं।

डेनमार्क की एस्ट्रिड एस्मेराल्डा ने भारत में उनकी जिंदगी को बेहतरीन बताया है। उनका कहना है कि अपना देश छोड़कर भारत आना उनके जीवन का सबसे सही फैसला था। वे पिछले 10 महीने से यहाँ रह रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडिया शेयर कर भारत में अपने अनुभवों को साझा किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “पिछले दस महीनों से वो भारत में रह रही हैं और ये उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला रहा।”

एस्ट्रिड ने बताया कि वे डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में रहती थीं। उन्होंने लिखा, “मुझे बदलाव की जरूरत थी। ऐसा लगा जैसे कोपेनहेगन में मेरे लिए कुछ नहीं बचा है। मुझे अपनी नौकरी, अपना घर, अपने दोस्त बहुत पसंद थे। लेकिन मैँ शहर से बहुत ऊब गई थी…”

उन्होंने बताया कि कोपेनहेगन में वो गर्मियों के मौसम का इंतजार करती थीं। लिखा, “यहाँ सिर्फ गर्मियों में ही मज़ा आता है! बाकी समय, हम सभी बस गर्मियों का इंतजार कर रहे होते हैं और यह एक ऐसी जगह लगती है जहाँ नींद नहीं आती।”

कोपेनहेगन में आम जिंदगी से तंग, बिना प्लान के भारत आईं

एस्ट्रिड ने अपनी रोजमर्रा की आम जिंदगी से तंग आकर कोपेनहेगन शहर छोड़ दिया था और भारत आने का निर्णय लिया। वो बिना किसी प्लान के भारत आ गईं। शुरुआत में उन्हें सब कुछ नया लगा था लेकिन धीरे-धीरे उन्हें यहाँ का माहौल, लोग और जगहें बहुत पसंद आने लगीं।

सोशल मीडिया पर किए गए उनके पोस्ट से पता चला कि वे ऋषिकेश, गोवा, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने भारत को देखा और खुद को भी बेहतर जाना। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें ऐसा लगा जैसे वो खुद से जुड़ रही हैं। हर दिन कुछ नया सीख रही हैं और असली जिंदगी को महसूस कर रही हैं

एस्ट्रिड को भारत की संस्कृति, रंग-बिरंगी ज़िंदगी और लोगों का अपनापन बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें सिखाया कि ज़िंदगी में हर चीज़ का एक कारण होता है और हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाता है। यहाँ उन्हें खुद पर भरोसा करना आया और अपने अंदर के सपनों को पहचानने का मौका मिला।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं भारत में एक और महीना रुकूँगी और फिर यूरोप में गर्मियों की छुट्टियों के लिए रवाना हो जाऊँगी। लेकिन अगले मानसून में भारत फिर से जरूर लौटूँगी।”

भारत की यात्रा पर जरूर आएँ

इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से उन्होंने लोगों को भारत की यात्रा करने के लिए जागरूक किया है। उन्होंने लिखा, “अगर आप भारत की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो ज़रूर जाएँ! मेरे लिए यह जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। यात्रा से जुड़े सवालों के जवाब देने में मुझे हमेशा खुशी होती है! बस मुझसे संपर्क करें।”

उन्होंने अपनी पहली बार भारत जाने वाले अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने लिखा,”अपनी पहली यात्रा पर जाने से पहले मैं वाकई डरी हुई थी क्योंकि बहुत से लोग आपको चेतावनी देते हैं कि एक महिला के तौर पर वहाँ न जाएँ। इस बारे में मेरी राय अलग है और मैं अपनी प्रोफाइल पर सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा करती हूँ।”

यूजर ने कहा – भारत में रहना ‘ब्लेसिंग’

इंस्टाग्राम पर एस्ट्रिट की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर लोगों की अलग-अलग टिप्पणियाँ देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “अद्भुत, शुभकामनाएँ और कृपया भारत आते रहें।”

वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, “भारत का उत्तर पूर्वी भाग बहुत ही सुन्दर और अनोखा है…पूरी तरह से भिन्न संस्कृति और परिदृश्य…मेघालय, सिक्किम आदि कुछ नाम हैं।”

एक यूजर लिखते हैं, “अरे, भारत में रहना निश्चित रूप से एक ब्लेसिंग है… यह काफी सुंदर है।”

सोलो ट्रैवलर हैं एस्ट्रिड

मूलरूप से डेनमार्क की रहने वाली एस्ट्रिड एस्मेराल्डा खुद को सोलो ट्रैवलर बताती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5,154 फॉलोवर्स हैं। वे अधिकतर ट्रैवलिंग और योगा से संबंधित कॉन्टेंट शेयर करती हैँ। पिछले 10 महीने से भारत में रह रही हैं। इस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, वे भारत के कई हिस्सों का भ्रमण कर चुकी हैं। उन्होंने कई धार्मिक पोस्ट भी डाली हैं, जिसमें वे माथे पर टीका लगाए हुए हैं। भारत की संस्कृति से वो खास प्रभावित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, CJP ने ‘अपहरण’ और अज्ञात स्थान पर ले जाने का किया दावा, अभिजीत दिपके ने हिरासत को लेकर लगाए...

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद विवाद बढ़ा। सीजेपी के दावों, पुलिस कार्रवाई और 20 जुलाई के संसद मार्च को लेकर सियासत तेज।

‘वंदे मातरम’ का अपमान किया तो होगी 3 साल की जेल… मुस्लिमों के दबाव में नेहरू ने जिस राष्ट्रीय गीत का किया ‘अपमान’, उसे...

साल 1937 में नेहरू की नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस सरकार ने सार्वजनिक प्रोग्राम में वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फैसला किया था।
- विज्ञापन -